Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 भीड़ के चलते संगम स्टेशन बंद करना पड़ा
0 महाकुंभ में स्नान करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति
प्रयागराज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में 3 डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन और आरती की।

इसके बाद राष्ट्रपति लेटे हनुमान मंदिर पहुंचीं और आरती की। इसके बाद फिर अक्षयवट धाम पहुंची और दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने स्वागत किया। वहां से अरैल पहुंचीं, फिर बोट से संगम पहुंचीं और स्नान किया।

राष्ट्रपति शाम चार बजे तक प्रयागराज में रहीं। द्रौपदी मुर्मु देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले, 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।

अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं
महाकुंभ का सोमवार को 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सोमवार दोपहर 2 बजे तक 92.97 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

संगम स्टेशन 14 फरवरी तक बंद
प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है। इसे देखते हुए अरैल घाट से संगम तक बोट बंद की गई है। इसके अलावा, संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। ​

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कहा- यह आयोजन अविस्मरणीय 
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक ने महाकुंभ पर कहा कि ऐसा संयोग जीवन में कभी-कभार ही आता है, लाखों-करोड़ों श्रद्धालु यहां आए हैं, मैं भी आज अपने परिवार के साथ आया हूं। आज राष्ट्रपति भी आई थी, इससे पहले प्रधानमंत्री भी यहां आए थे। मुख्यमंत्री द्वारा यह आयोजन अविस्मरणीय है, मैं मुख्यमंत्री और सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करता हूं। 

tranding
tranding
tranding