Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 बाल-बाल बचे पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम में शुक्रवार को हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी रोपवे की एक ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई। इस हादसे में भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर ले जाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार रोपवे का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधा के बजाय सीमेंट और गिट्टी ढोने के लिए किया जा रहा है। मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की जाती है। तकनीकी खामियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी
हादसे के वक्त ट्रॉली में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल सवार थे। ये हादसा मंदिर से नीचे आने के बाद बिल्कुल आखिरी में ट्रॉली से उतरने के दौरान हुआ। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल बाहर निकाला गया और रोपवे का संचालन रोक दिया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य जारी है।

भरत वर्मा को गंभीर चोट
इस हादसे में भरत वर्मा को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि, उन्हें सर्वाइकल और हिप इंजरी हुई है। डोंगरगढ़ से उन्हें ग्रीन कॉरीडोर बनाकर पहले राजनांदगांव के निजी अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

पहले भी हो चुका है हादसा
यह पहला हादसा नहीं है। पिछले कुछ सालों में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इससे ट्रस्ट समिति की लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर ट्रस्ट को जरा भी चिंता है। वे पूछ रहे हैं कि क्या ट्रस्ट को सिर्फ चढ़ावे की चिंता है या श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है।

रोपवे सेवा अस्थायी रूप से बंद
प्राथमिक जांच में हादसे की वजह रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही मानी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और टेक्निकल टीम जांच में जुटी है। फिलहाल इस हादसे के बाद रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

हादसे के बाद मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद रोपवे ट्रॉली को सुधारते ट्रस्ट के कर्मचारी