
0 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
चंडीगढ़। पंजाब में अकाली दल के प्रमुख नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा का बुधवार को निधन हो गया। वे 89 साल के थे। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने मोहाली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 14वीं लोकसभा के लिए पंजाब के संगरूर से चुने गए थे। 2019 में उन्हें केंद्र सरकार ने पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया था,लेकिन उन्होंने 2020 में किसान आंदोलन के दौरान अवॉर्ड लौटा दिया था। वे वर्ष 2000 से 2004 तक केंद्र की अटल बिहारी वायपेयी सरकार में मंत्री रहे।