Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 क्रैश के बाद विमान मेडिकल हास्टल के डायनिंग हाल से टकराया
0 कई इंटर्न डाक्टरों की भी मौत 
0 पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन
0 विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई व 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे 
0 एअर इंडिया की फ्लाइट लंदन जा रही थी
0 टाटा संस ने मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ मुआवजा देने का किया ऐलान
0 विमान हादसे की जांच का ऐलान
0 मृतक बुरी तरह झुलसे, डीएनए सैंपल से की जाएगी पहचान 

अहमदाबाद। अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन उड़ान भरते ही 30 सेकंड बाद रनवे से एक किमी दूर रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। इसमें सवार 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार जिंदा बच पाए। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडियन व 2 पायलट समेत 12 क्रू मेंबर शामिल हैं। 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। इधर एयर इंडिया की पैरेंट कंपनी टाटा संस ने विमान हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ मुआवजा राशि देने का ऐलान किया। यह विमान एयरलाइंस के बेड़े में 2016 में शामिल किया गया था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के इंटर्न डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें से कई की मौत होने व 15 से ज्यादा घायल होने की खबर है। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

डीजीसीए के एक वक्तव्य में कहा गया है कि एयर इंडिया के विमान वीटी-एएनबी, ने अहमदाबाद से लंदन के गेटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी लेकिन तुरंत बाद ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी और उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमित सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले पायलट हैं। सह-पायलट के पास 1100 घंटों का उड़ान अनुभव था।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अनुसार, विमान ने रनवे संख्या 23 से अपराह्न एक बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद इसने एटीसी को ‘मेडे’ यानी गंभीरतम आपातस्थिति का संकेत दिया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गयी कॉल पर विमान से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी। इसके तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे के निकट रिहायशी इलाके में गिर गया और दुर्घटना स्थल से काले धुयें के गुबार निकलने लगे।
हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे से सभी उड़ानों के आवागमन को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। विमान के रनवे से उड़ान भरने के तुरंत बाद, पायलट ने अहमदाबाद के हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष को गंभीरतम आपातस्थिति की सूचना दी और उसके बाद उससे संपर्क कट गया। विमान करीब सवा आठ सौ फुट की ऊंचाई पर जाने के बाद तेजी से नीचे आने लगा और हवाई अड्डे की परिधि के बाहर मेघानीनगर रिहायशी इलाके में एक अस्पताल के परिसर में गिरते ही उसमें आग लग गयी। कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में बताया गया है कि अस्पताल परिसर के हॉस्टल के भवन में मौजूद करीब 15 डाॅक्टर भी घायल हुये हैं।

डाइनिंग एरिया से टकराया विमान, कई इंटर्न डाक्टरों की मौत  
विमान सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। इन बिल्डिंग में रेजिडेंट डॉक्टर रहते हैं। हादसे के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स थे, जिनमें से ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। कई रेजिडेंट डॉक्टर्स की मौके पर मौत होने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

हेल्पलाइन नंबर जारी  
दुर्घटना के सभी विवरणों के समन्वय के लिये नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। इसका संपर्क नंबर 011-24610843 और 9650391859 है। एयर इंडिया ने भी जानकारी उपलब्ध कराने के लिये हॉटलाइन नंबर 18005691444 स्थापित किया है। नागर विमानन मंत्रालय ने एक्स पर लिखा कि हम सभी प्रभावितों को त्वरित प्रतिक्रिया और पूर्ण सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

अहमदाबाद से सभी फ्लाइट्स रद्द
एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना के परिणामस्वरूप, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद फिलहाल चालू नहीं है। अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्री शाह व उड्डयन मंत्री घटना स्थल पर पहुंचे
घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नागरिक उड्डन मंत्री राम मोहन नायडू व गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बचाव के जरूरी निर्देश दिए। 

एअर इंडिया हादसे पर टाटा ग्रुप ने एक्स कवर पेज ब्लैक किया
अहमदाबाद हादसे पर एअर इंडिया का मालिकाना हक रखने वाले टाटा ग्रुप ने अपने एक्स हैंडल का कवर पेज ब्लैक कर दिया है। इससे पहले एअर इंडिया ने ऐसा ही किया था।

प्लेन में महाराष्ट्र के 7 लोग सवार थे
अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त विमान में महाराष्ट्र के 7 लोग महाराष्ट्र थे। इनमें 4 केबिन क्रू और 3 पैसेंजर्स थे। इनके नाम अपर्णा महादिक, महादेव पवार, आशा पवार, मयूर पाटिल, मैथिली पाटिल, दीपक पाठक और शनी सोंघरे हैं। अपर्णा महादिक सांसद सुनील तटकरे के भतीजे अमोल की पत्नी हैं।

राजस्थान के 5 लोगों की मौत
एअर इंडिया प्लेन क्रैश में राजस्थान के 5 लोगों की भी मौत हुई है। इनमें उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी का बेटा शुभ और बेटी शगुन प्लेन में शामिल थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे। इनके अलावा उदयपुर के वरदीचंद मेनारिया और प्रकाश मेनारिया भी इसी फ्लाइट में सवार थे। दोनों लंदन में कुक थे।

पूरा देश खड़ा है प्रभावित परिवाराें के साथ: मुर्मु
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस घटना के बारे में जानकर ‘बहुत व्यथित’ हैं और उन्होंने इसे ‘हृदय विदारक आपदा’ कहा। राष्ट्रपति ने कहा कि अहमदाबाद में हुए दुखद विमान दुर्घटना के बारे में जानकर मैं बहुत व्यथित हूं। यह एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। राष्ट्र इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। 

अहमदाबाद विमान हादसा दिल दहलाने वाला: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा दुख जताया है और प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं। 

राज्यपाल डेका व सीएम साय ने जताया गहरा शोक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल ने कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी मृतात्माओं कोे ईश्वर शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस विकट परिस्थिति में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। श्री डेका ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Ahmedabad plane crash survivor, Air India crash 2025, Boeing Dreamliner  crash survivor, one survivor 241 dead, miracle survival plane crash,  Vishwas Kumar Ramesh survivor, British Indian survivor air crash, Ahmedabad  aviation tragedy,

अहमदाबाद विमान हादसा: एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश में 242 लोगों की मौत. -  News18 हिंदी

Ahmedabad Plane Crash: 169 भारतीयों के साथ ब्रिटिश, पुर्तगाली और कनाडाई  नागरिक भी थे प्लेन में सवार - ahmedabad plane crash 53 british 7 portuguese  1 canadian and 169 indian citizens were

Gujrat - प्लेन क्रैश में पूर्व CM रूपणीं समेत 241 लोगों की मौत,सिर्फ़ एक  शख्स जिंदा बचा_ Video..आखिर कैसे हो गया ये डिजास्टर हादसा.. - GKM News

tranding
tranding
tranding