Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

कोलकाता। झारखंड की सीमा से लगे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह भारी भरकम सामान से लदे बड़े ट्रक और जीप की भिड़ंत में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पुरुलिया-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नामसोल में आज तड़के हुई। ये सभी लोग विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बोलेरो जीप से घर लौट रहे थे। सभी पीड़ित पड़ोसी राज्य झारखंड के निमड़ी क्षेत्र के निवासी थे।
पुलिस ने बताया कि 18 पहियों वाले बड़े ट्रक और जीप की भिड़ंत के बाद ट्रक भी पलट गया। जीप में सवार सभी लोगों की मौत हो गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लाकड़ी के पूर्व मुखिया शिवराम मुदी ने बताया कि इस घटना में तिलाईटांड़ टोला निवासी दो सगे भाइयों विजय महतो और अजय महतो की भी मौत हो गई है, जो गोराचांद महतो के पुत्र थे। सभी लोग ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकोम के चिरुगोड़ा गांव से बाराती गए थे। बारात से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।

इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान की जा चुकी है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री बारात में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से लौटने के दौरान बोलेरो ट्रेल से टकरा गई और 9 लोगों की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है। इनमें नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाकड़ी टोला तिलाईटांड़ निवासी स्वपन महतो (30), शशांक महतो (35), बृहस्पति महतो (34), अजय महतो (35), विजय महतो (40), गुरुपद महतो (40), कृष्णपद महतो (38), मुड़ू निवासी चालक दीपक महतो (30) रघुनाथपुर निवासी चंद्रमोहन महतो (50) सवार थे। इस घटना की सूचना पाकर पूर्व मुखिया शिवराम मुदी, गंगाधर महतो, अनिल महतो व रोहिन महतो समेत सौ से अधिक लोग बलरामपुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।