Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 13वें सीएस के लिए सुब्रत-पिंगुआ-पिल्लै के नाम की थी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन अभी रिटायर नहीं होंगे, बल्कि वह अपने पद पर बने रहेंगे। साय सरकार ने अमिताभ जैन को एक्सटेंशन दिया है। वह आगामी आदेश तक चीफ सेक्रेटरी के पद पर बने रहेंगे। 

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि राज्य सरकार ने फिलहाल अमिताभ जैन को बतौर मुख्य सचिव सेवाओं को आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। 3 महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है। उनके अनुभवों का लाभ निश्चित रूप से शासन के कामकाज में मिलेगा।

अमिताभ जैन अगर 30 जून को रिटायर होते तो सुब्रत साहू या मनोज पिंगुआ को छत्तीसगढ़ का 13वां मुख्य सचिव बनाया जा सकता था। हालांकि रेस में सबसे आगे सुब्रत साहू थे। वहीं आईएएस मनोज पिंगुआ व आईएएस रेणु पिल्लै के नाम की भी चर्चा जोरों पर थी। 
इसके साथ ही नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है। रविवार शाम को सीएम साय ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की थी। हालांकि सीएम सचिवालय ने दोनों की तस्वीरें जारी कर जानकारी दी थी कि राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई है।