Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार की नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य में शासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम हत्याएं की जा रही है और पुलिसकर्मियों पर हमला किया जा रहा है।

श्री खरगे ने आज कहा कि जनता दल यू और भाजपा सरकार में बिहार अपराध की राजधानी बन गया है और अपराधियों के हौसले बढ़ गये हैं। बिहार में अपराधों की बाढ़ को देखते हुए वहां निवेश नहीं हो रहा है और बिहार बदहाल हो रहा है इसलिए वहां इस बार बड़ा बदलाव होना तय है।

उन्होंने कहा “बिहार में अवसरवादी डबल इंजन सरकार ने क़ानून व्यवस्था तबाह कर दी है। पिछले छह माह में आठ कारोबारियों की हत्या और पांच बार पुलिसकर्मियों की पिटाई की घटनाएं हुई है। कल ही अंधविश्वास के चलते एक ही परिवार के पाँच लोगों को मारा गया। मासूम बच्चों तक को नहीं बख़्शा गया। जदयू और भाजपा ठगबंधन ने बिहार को देश की “क्राइम कैपिटल” बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।”
श्री खरगे ने कहा कि मोदी सरकार के खुद के आँकड़े बताते हैं कि बिहार में ग़रीबी चरम पर है, सामाजिक और आर्थिक न्याय की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। ठप्प क़ानून व्यवस्था के चलते, निवेश केवल काग़ज़ों तक सीमित रह गया है। इस बार बिहार ने तय कर लिया है कि अब वो बीमार नहीं रहेगा। बिहार में बदलाव तय है। इंडिया गठबंधन इस बदलाव लाकर रहेगा।