Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 34,600 टन गोल्ड की कीमत 450 लाख करोड़, देश की जीडीपी 370 लाख करोड़
नई दिल्ली। भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की जीडीपी से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है।

मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है।

वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है।

एक्सपर्ट बोले- भारतीय अर्थव्यवस्था में गोल्ड की खास जगह
इन्फोमेरिक्स वैल्यूएशन एंड रेटिंग्स के चीफ इकोनॉमिस्ट डॉ. मनोरंजन शर्मा के मुताबिक यह तुलना काफी दिलचस्प है। उन्होंने कहा, ‘यह आंकड़ा भारत की अर्थव्यवस्था में सोने के सांस्कृतिक, वित्तीय और मनोवैज्ञानिक महत्व को दर्शाता है।

आरबीआई भी लगातार बढ़ा रहा सोने का भंडार
सिर्फ आम लोग ही नहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) भी अपना गोल्ड स्टॉक लगातार बढ़ा रहा है। 2024 से अब तक आरबीआई ने अपने रिजर्व में 75 टन सोना जोड़ा है। अब भारत का कुल सरकारी गोल्ड रिजर्व 880 टन हो गया है। यह भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का करीब 14% हिस्सा है।

चीन का सेंट्रल बैंक भी सोना खरीद रहा
भारत के रिजर्व बैंक की ही तरह चीन का 'पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना' भी बड़े पैमाने पर सोना खरीद रहा है। कई देश अब डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करने और जियो-पॉलिटिकल रिस्क से बचने के लिए सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।

घरों में रखा 'बेकार' पैसा कैसे निकले
अर्थशास्त्रियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि घरों में रखा सोना एक 'आइडल एसेट' (ऐसी संपत्ति जिससे कोई कमाई न हो) है। सरकार ने गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी), गोल्ड ईटीएफ और डिजिटल गोल्ड जैसे विकल्प दिए हैं ताकि लोग फिजिकल गोल्ड के बजाय वित्तीय गोल्ड में निवेश करें, लेकिन भारतीयों का फिजिकल गोल्ड यानी गहनों और सिक्कों के प्रति प्रेम कम नहीं हो रहा है।

tranding