Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 जवान को गार्ड ऑफ ऑनर; नम आंखों से परिजनों ने दी अंमित विदाई
जगदलपुर/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें 3 महिला नक्सली शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र का एक जवान शहीद हो गया, 1 अन्य जवान घायल है। 6 फरवरी की सुबह अबूझमाड़ के जंगल में दोनों ओर से हुई गोलीबारी में महाराष्ट्र के सी-60 कमांडोज ने पहले 3 और फिर 4 नक्सलियों को मार गिराया।
इस दौरान नक्सलियों की ओर से फायरिंग में गोली कॉन्स्टेबल दीपक चिन्ना मदावी (38 साल) को जा लगी। उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर भामरागड़ के अस्पताल लाया गया। जहां ऑपरेशन के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील क्षेत्र का है। शहीद जवान दीपक को गार्ड ऑफ ऑनर देकर शव गृहग्राम रवाना किया गया है।

दूसरा जवान घायल, स्थिति खतरे से बाहर
इस मुठभेड़ में एक और जवान किष्ट्यापल्ली के रहने वाले जोगा मदवी को भी रात में एक गोली लगी थी। उन्हें भी एयरलिफ्ट करके भामरागड़ लाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

7 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद
महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार मुठभेड़ वाले इलाके से 7 माओवादियों के शव (4 पुरुष और 3 महिला) बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही एके-47 और एक एसएलआर राइफल बरामद की गई है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इलाके में ऑपरेशन और तलाशी अभियान जारी है।