Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 छत्तीसगढ़ के पत्रकार आईपीआर मुख्यालय में चर्चा सत्र में हुए शामिल
गंगटोक। अंतर-राज्य संवाद सहयोग की दिशा में सिक्किम पहुंचे छत्तीसगढ़ के पत्रकारों का 12 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल आईपीआर मुख्यालय सूचना भवन में आयोजित चर्चा सत्र में शामिल हुआ।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीआईबी गंगटोक के सहायक निदेशक मानस सरमा ने किया। उनके साथ, चर्चा सत्र में आईपीआर चेयरपर्सन अशित राई के अलावा आईपीआर सचिव अन्नपूर्णा आले, आईपीआर निदेशक सुनील कुमार मोथे और अन्य विभागीय प्रमुख भी मौजूद थे। सत्र की शुरुआत में पीआईबी रायपुर के सहायक निदेशक सुदीप्तो कर का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल प्लेटफॉर्म के 10 पत्रकार शामिल हैं, जो केंद्र और राज्य सरकार की विशेष परियोजनाओं के कार्यान्वयन को देखने के लिए यह दौरा कर रहा है।
वहीं, प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए आईपीआर चेयरपर्सन अशित राई ने सिक्किम को देश के सबसे शांतिपूर्ण राज्यों में से एक बताते हुए आगत पत्रकारों को राज्य के अनोखे नजारे और मीडिया कल्चर को एक्सप्लोर करने और अपनी यात्रा के दौरान लंबे समय तक चलने वाले पेशेवर रिश्ते बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को सिक्किम प्रेस क्लब का दौरा करने का भी सुझाव दिया।
वहीं, पीआईबी गंगटोक के सहायक निदेशक मानस सरमा ने आईपीआर अधिकारियों को प्रतिनिधिमंडल की मेहमान नवाजी के लिए धन्यवाद देते हुए पीआईबी और आईपीआर के बीच अच्छे कामकाजी रिश्ते पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने इस बातचीत को अंतर-राज्य पत्रकार विनिमय को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताते हुए संस्थागत तालमेल बनाए रखने का वादा किया। चर्चा के  दौरान डिजिटल मीडिया पॉलिसी, पब्लिकेशन मैनेजमेंट, टाइम कैप्सूल प्रोजेक्ट समेत विभागीय पहलों, जानकारी फैलाने की रणनीति और फेक न्यूज तथा फैक्ट चेकिंग से निपटने के तरीकों पर चर्चा हुई।