समवेत शिखर न्यूज़-विवरण - प्रार्थी मोनू ठाकुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 04.03.2026 को वह मोहल्ले में दूर्गा चौक के पास होली खेल रहा था उसी समय नीरज लोधी अपने मो.सा. क्रमांक CG04HR6547 से आया चाय पीने चलते है बोला तब निलेश लोधी के साथ मो.सा. में बैठे नीरज लोधी मो.सा. चला रहा था, जैसे ही केंवसी साहू पारा संदीप किराना स्टोर के पास 11.30 बजे पहुंचे थे वही पर ध्रुव निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू एवं योगेन्द्र ऊर्फ बीरू व अन्य खड़े थे जो रंग गुलाल लगाने के लिये रोके और मो.सा. कि चाबी निकाल लिये जिस पर नीरज लोधी द्वारा रंग गुलाल मत लगाओ बोलने पर ध्रुव निषाद एवं उसके साथी द्वारा तीनो को बाईक से गिरा दिया गया, जिसके बाद मोनू ठाकुर व नीलेश लोधी भागने लगा तो ध्रुव निषाद ने मोनू ठाकुर को पकड कर मारने लगा जिसे महेन्द्र वर्मा द्वारा बीच बचाव कर छुड़ाया तभी संजू निषाद एवम उसके साथियों द्वारा अपने पास रखे चाकू से नीरज लोधी के सीना, पीठ एवं कमर पर वार कर उसकी हत्या कर दिया गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना आरंग में अप क्र 134/2026 धारा 126(2), 103(1), 189, 190, 191(3) बी एन एस का अपराध पपंजीबद् किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में थाना आरंग पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी मनीष कुमार निषाद, योगेंद्र निषाद, गौतम कुमार साहू, भोजराम निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, धनेश निषाद तथा 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत है को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा चूड़ा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है ।
गिरफ्तार-
1. मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू पिता संतोष कुमार निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी आरंग रायपुर।
2. योगेन्द्र निषाद उर्फ बीरू उर्फ बाऊ पिता बिन्देश निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर
3. गौतम कुमार साहू पिता योगेन्द्र कुमार साहू उम्र 23 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर
4. भोजराम निषाद उर्फ भोजू उर्फ भोज पिता पुनेश निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर
5. राहुल साहू पिता सुशील साहू उम्र 23 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर
6. नेमीचंद साहू पिता सुशील साहू उम्र 19 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर
7. धनेश निषाद पिता कांशीराम निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी थाना आरंग रायपुर
8. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक