Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

समवेत  शिखर न्यूज़-दिनांक 05.03.2026 को प्रातः लगभग 10 बजे पुलिस को  सूचना प्राप्त हुई कि खारुन विहार स्थित रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी, फाफाडीह के पीछे नाले के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही मध्य जोन डीसीपी और एडिशनल डीसीपी, कोतवाली एसीपी समेत थाने के पुलिस अधिकारी एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक पंचनामा एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान मृतक की पहचान राजा साहू (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी चूना भट्ठी, थाना गंज क्षेत्र के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक सुबह लगभग 08:00 बजे घर से किसी परिचित युवक के साथ बाहर जाने की बात कहकर निकला था।
मामले की जांच के दौरान मृतक के निवास स्थान के आसपास एवं घटना स्थल कॉलोनी के पीछे होटल लाइन के बैक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का क्रमबद्ध अवलोकन किया गया। प्राप्त फुटेज के आधार पर  यह पुष्टि हो गई कि परिजनों के बताए अनुसार चुनाभट्ठी निवासी युवक बिट्टू यादव उम्र 19 वर्ष जो घर से राजा साहू को साथ लेकर निकला था, वही अपनी मृतक राजा साहू घटना स्थल पर भी मौजूद था जिसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पतासाजी कर घेराबंदी करते हुए को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी बिट्टू और मृतक राजा साथ घूमना फिरना करते थे और कुछ दिन पहले राजा से बिट्टू की गाड़ी में हुई टूट फूट का पैसा आरोपी मृतक से मांग रहा था और बार बार पैसे मांगने पर भी न मिलने से नाराज था इसी बात को लेकर जब सुबह दोनों की बहस बढ़ी तो आवेश में आरोपी ने मृतक पर हमला कर दिया और वह मौके पर से भाग गया ।
फिलहाल आरोपी हिरासत में है और उससे पूछताछ कर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

डीसीपी सेंट्रल जोन के मार्गदर्शन में सीसीटीवी अवलोकन आरोपी पताशाजी और एविडेंस कलेक्शन के लिए पृथक पृथक टीम बनाकर घटना के महज 12 घंटे के भीतर प्रकरण का खुलासा और आरोपी की धर पकड़ में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।