Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 अंतिम संस्कार में बॉलीवुड सिंगर्स ने अभी ना जाओ छोड़कर… गाया
0 कवरेज पर पाकिस्तानी चैनल को सरकार का नोटिस
मुंबई। सिंगर आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बॉलीवुड सिंगर्स ने उनका गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर…’ गाकर विदाई दी।

सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था। उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी भी दी गई।

इधर, पाकिस्तान के जियो न्यूज को आशा के निधन से जुड़ी खबरों का कवरेज करने पर पाकिस्तान सरकार ने नोटिस भेजा है। वहां की मीडिया रेगुलेटर संस्था Pemra (पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरटी) का कहना है कि चैनल ने जो कंटेंट दिखाया, वह नियमों के खिलाफ हो सकता है।

आशा का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्मफेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

आशा भोसले के घर कई सेलेब्स पहुंचे
शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार से पहले सोमवार सुबह आशा भोसले के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया। सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख सहित कई सेलेब्स अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।