Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 ओटीटी पर जल्‍द रिलीज! इसी साल दिवाली पर 'कॉफी विद करण 9'

मुंबई। करण जौहर ने खुलासा किया है कि वह अपनी फिल्‍म 'कभी अलव‍िदा ना कहना' पर आधारित एक वेब सीरीज बना रहे हैं। जी हां, 2006 में आई यह उनकी सबसे साहसी फ‍िल्‍मों में से एक है। करण ने बताया क‍ि यह जल्‍द रिलीज होगी। साथ ही इस साल दिवाली पर 'कॉफी विद करण' का सीजन 9 भी आएगा।
 
साल 2006 में जब करण जौहर 'कभी अलविदा ना कहना' लेकर आए थे, तब फिल्‍म के विषय को लेकर हायतौबा मची थी। शादीशुदा रिश्‍ते में बेवफाई यानी व‍िवाहेत्तर संबंधों पर बात करती इस बहेतरीन फिल्‍म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्‍चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और अभ‍िषेक बच्‍चन लीड रोल में थे। इस फिल्‍म के बोल्‍ड विषय की तब कई लोगों ने आलोचना की थी। कुछ ने इसे वक्‍त से आगे की फिल्‍म बताया। एक ऐसा विषय जिसको लेकर 20 साल पहले हमारा देश बात करने के लिए तैयार नहीं था। फिल्‍म में शादीशुदा जिंदगी की परतों को खंगाला गया, बेवफाई के पीछे एक बड़ा कारण भावनात्‍मक असंतोष है, इसको लेकर चर्चा की गई। बाद के कुछ साल में दर्शकों ने माना कि यह एक बेहतरीन फिल्‍म है। अब खबर ये है कि करण जौहर जल्‍द ही इस कहानी को एक वेब सीरीज के रूप में ढालकर ओटीटी पर लाने की तैयारी में हैं। जी हां, यही नहीं वह इस साल 2026 में अपने मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन भी लाएंगे।

करण जौहर की सबसे साहसी फ‍िल्मों में से एक थी 'कभी अलविदा ना कहना' उस दौर में 50 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्‍म ने 113 करोड़ का कलेक्‍शन किया था। विषय को लेकर आलोचना से इतर उस दौर में भी दर्शकों ने इसकी तारीफ की। कई लोग आज भी इसे दोबारा देखते हैं, क्योंकि यह प्‍यार और शादीशुदा रिश्तों, नैतिकता और भावनात्मक सच्चाई के बारे में कई सवाल उठाती है। फिल्‍म की टैगलाइन भी कहती है- एक ऐसा प्यार... जिसने सारे रिश्ते तोड़ दिए।