Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के हुगली में रैली की

कोलकाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली में रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर 36 केस हैं, क्योंकि मैं भाजपा से लड़ता रहता हूं। ईडी ने मेरे से 55 घंटे पूछताछ की। मेरा घर ले लिया गया था, लेकिन ममता जी के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ, क्योंकि जो ममता बंगाल में कर रही हैं, मोदी जी देश में कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, पर उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कंट्रोल करते हैं। मोदी ने अमेरिका को हमारे देश का कृषि सेक्टर बेच दिया। आप जानते हो कि देश में जहां भी नरेंद्र मोदी जाते हैं, वो सिर्फ नफरत फैलाते हैं। कुछ साल पहले कांग्रेस ने देशभर में भारत जोड़ो यात्रा की। कांग्रेस के दौर में बंगाल में उद्योग थे।

भाजपा वोट चोरी करती है
पश्चिम बंगाल के साउथ 24-परगना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा वाले वोटचोरी करते हैं। वोट चोरी की वजह से बिहार में चुनाव जीत पाए। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं उनकी छाती 56 इंच की है। पर अगर ऐसा है तो वे संसद में मुझसे डर कर क्यों भाग गए। नरेंद्र मोदी की सच्चाई एप्सटीन फाइल्स में बंद है और चाबी ट्रम्प के पास है।

ममता महिलाओं पर आत्यचार करती हैं
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि टीएमसी ने बंगाल में कोई काम नहीं किया। उन्होंने लोगों को रोजगार नहीं दिया। टीएमसी की खराब सरकार की वजह से ही आज बंगाल में भाजपा का रास्ता खुल रहा है। ममता बनर्जी की सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हुआ है। आर जी कर जैसी घटनाएं हमारे सामने हैं।

मोदी ट्रम्प को सर बुलाते हैं
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा- आज देश के प्रधानमंत्री 2 मिनट में अमेरिका के सामने हाथ जोड़ देते हैं। वे जब ट्रम्प से बात करते हैं तो उन्हें सर बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि ट्रम्प को पता चल गया कि मोदी भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने अडाणी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया है। अडाणी की कंपनी का असली नाम मोदानी है।

मोदी ने देश का डाटा ट्रम्प को दे दिया
राहुल गांधी ने कोलकाता में जनसभा के दौरान कहा कि बंगाल पहले इंडस्ट्रियल सेंटर था। लेकिन नरेंद्र मोदी जी ने ट्रम्प से वादा किया कि भारत अमेरिका से 9 लाख करोड़ का माल खरीदेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज देश की सबसे बड़ी पूंजी देश का डाटा है। लेकिन मोदी जी ने आज देश की सबसे बड़ी पूंजी अमेरिका को दे दी। देश को आज ट्रम्प से पूछकर तेल खरीदना पड़ता है।

मेरे ऊपर 36 केस चल रहे हैं
राहुल गांधी ने कोलकाता में जनसभा के दौरान कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई हो रही है। एक तरफ कांग्रेस देश को जोड़ रही है। वहीं, भाजपा-आरएसएस देश को बांट रहे हैं। मेरे ऊपर 36 केस हैं क्योंकि मैं इनसे लड़ता रहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि ईडी ने मेरे से 55 घंटे पूछताछ की। मेरा घर ले लिया गया था। लेकिन ममता जी के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ। उनका घर क्यों नहीं लिया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि जो ममता बंगाल में कर रही हैं, मोदी जी देश में कर रहे हैं।

देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा किबंगाल में चुनाव आ रहा है और देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी संविधान, एकता और भाईचारा है, दूसरी तरफ भाजपा, आरएसएस, नफरत, हिंसा और अहंकार है।

ममता हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाती हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के हुगली में कहा कि जैसे देशभर में प्रधानमंत्री हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाते हैं, ठीक वैसे ही ममता बंगाल में हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाती हैं।

भाजपा बाहरी लोगों को बसों में लेकर आईः ममता 
पश्चिम बंगाल के हुगली में की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कल भाजपा मेरे चुनाव क्षेत्र में बसों में बाहरी लोगों को लेकर आई। मैंने उन्हें मिठाई खिलाई। पश्चिम बंगाल के हुगली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम अमित शाह के हिंसक बयानों के लिए उनके खिलाफ कानूनी केस करने जा रहे हैं। गृह मंत्री होने के नाते, वह ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकते।

 

tranding
tranding