Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सुवेंदु अधिकारी कोलकाता के स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे, ममता कल यहीं 4 घंटे रुकी थीं 

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है। दरअसल 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान डायमंड हार्बर के 4 और मगराहट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा, ईवीएम से छेड़छाड़ और झड़प हुई थी।
भाजपा नेता और भवानीपुर से उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी अपने एजेंट के साथ कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे हैं। वे यहां करीब 10 मिनट रुके। इसी स्ट्रॉन्ग रूम में गुरुवार रात को सीएम और भवानीपुर से टीएमसी कैंडिडेट ममता बनर्जी 4 घंटे बैठी रही थीं।

उधर, कोलकाता के सात ईवीएम स्ट्रॉन्गरूम में सिक्योरिटी सख्त कर दी गई है। पुलिस ने 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी है|

सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेस (सीएपीएफ) की करीब 700 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रशासन ने यह फैसला खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गुरुवार रात  टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के 5 घंटे विरोध-प्रदर्शन के बाद लिया गया है। दरअसल टीएमसी ने गुरुवार रात चुनाव अधिकारियों पर बिना सूचना दिए ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम खोलने, ईवीएम से छेड़छाड़ और वहां संदिग्ध लोग मौजूद होने के आरोप लगाए थे।

ममता कल स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे बैठी रहीं
सीएम ममता बनर्जी करीब 8 बजे सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं और लगभग 4 घंटे अंदर रहीं थीं। देर रात करीब 12:07 बजे बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से कहा, ‘अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।’