Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 क्वॉड समिट में ट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ
मनीला। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित क्वॉड समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। दोनों नेताओं के साथ फोटो सेशन के दौरान ट्रंप ने मोदी को एक मजबूत व्यक्तित्व वाला नेता बताया और कहा कि दुनियाभर में उनका काफी सम्मान किया जाता है।
फोटो खिंचवाते समय ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह बेहद सख्त इंसान हैं। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि मोदी एक महान नेता हैं और दुनिया भर के लोग उनकी बहुत इज्जत करते हैं।

ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया सख्त नेता
इस फोटो सेशन में जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी मौजूद थे। ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह तो और भी ज्यादा सख्त हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज की तरफ देखते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके और अल्बानीज के बीच सब ठीक है। ट्रंप ने तीनों नेताओं यानी नरेंद्र मोदी, साने ताकाइची और एंथनी अल्बानीज को अपना दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक, वह इन तीनों नेताओं को लंबे समय से जानते हैं और वे सभी अच्छे लोग होने के साथ उनके दोस्त भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अच्छे रिश्ते होने से काफी मदद मिलती है।
 
चारों देश करेंगे एक साथ सैन्य अभ्यास
ट्रंप ने क्वॉड को दुनिया की कुछ सबसे सफल साझेदारियों को एक मंच पर लाने वाला समूह बताया। इस दौरान उन्होंने एआई एक्सेलरेटर शुरू करने की घोषणा की। इसके लिए भरोसेमंद SI तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से 85 मिलियन डॉलर खर्च करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि उसके मूल्यों में विश्वास रखने वाले देश मिलकर तकनीक के भविष्य को आकार दें। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी बताया कि क्वॉड के चारों सदस्य देश समुद्री नियंत्रण से जुड़ा सैन्य अभ्यास करेंगे। 

पीएम मोदी की क्षमता के मुरीद रहे हैं ट्रंप
पीएम मोदी की बातचीत और सौदेबाजी की क्षमता की तारीफ ट्रंप पहले भी कई मौकों पर कर चुके हैं। जून में फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 समिट के दौरान जब उनसे भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर सवाल किया गया था, तब उन्होंने मोदी को बेहद कठिन वार्ताकार बताया था। इस दौरान मजाकिया लहजे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फरिश्ते जैसा भी कहा था।