Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 केंद्रीय गृह मंत्री व पर्यवेक्षक अमित शाह ने माला पहनाकर गले लगाया
0 बोले- ममता राज में अपराधी राजनेता बने, कुछ महीने में ये सब खत्म होगा

कोलकाता। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। सुवेंदु कल 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

56 साल के सुवेंदु ने सीएम ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

बंगाल में भाजपा का झंडा फहराने का सपना पूराः शाह 
इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री व पर्यवेक्षक अमित शाह ने कहा कि 100 साल की वैचारिक यात्रा के बाद गंगोत्री से गंगासागर तक, आज भाजपा की सरकार बनी है। 1950 से जिस विचार को लेकर हम निकले, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार को लेकर निकले। आज उनकी ही पार्टी की सरकार बनी। ममता जी के शासन में अपराधी राजनेता बन गए तो विकास की गुंजाइश ही नहीं रही। कुछ ही महीनों में ये सब खत्म हो जाएगा।

बंगाल में भाजपा का झंडा फहराने का सपना पूरा हुआ
श्री शाह ने कहा कि 370 हटी तो देश भर में कार्यकर्ताओं में खुशी थी, लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने कहा था कि अभी भी एक कसक बची है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा का झंडा फहराना है। वो भी आज पूरा हो गया।

दीदी का सूपड़ा साफ हो गया
श्री शाह ने कहा कि बंगाल की जनता में हमें जन समर्थन दिया। उसका आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। हमारे विधायकों के जीत का औसत मार्जिन 28 हजार है। 3 से 77 और 77 से 207 की यात्रा अभूतपूर्व है। 9 जिलों में टीएमसी का खाता तक नहीं खुला। दीदी का सूपड़ा साफ हो गया।

घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे
श्री शाह ने कहा कि भाजपा का वादा है कि बंगाल की जनता को पुसपैठियों से निजात दिलाएंगे। न सिर्फ बंगाल, पूरे देश से हम एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे। ये ध्रुवीकरण का मुद्दा नहीं है। ये देश की सुरक्षा का मुद्दा है।

बंगाल की जनता को धन्यवाद
श्री शाह ने कहा कि भाजपा पर भरोसा करके बंगाल की जनता को प्रचंड विजयी देने के लिए धन्यवाद। बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं, हम पूरी कोशिश करेंगे कि आपके भरोसे को थोड़ा भी ठेस न पहुंचे।

सुवेंदु दा ने दीदी को उनके घर में हराया
शाह ने कहा कि भवानीपुर की जनता का भी बहुत बहुत धन्यवाद। सुवेंदु ने पिछले चुनाव में नंदीग्राम में हराया था। दीदी इस बार तो सुवेंदु दा ने आपको आपके घर में हराया है। भवानीपुर की जनता का दिल से धन्यवाद। इस जीत का महत्व पार्टी के विस्तार तक सीमित नहीं है। इसका महत्व भाजपा-एनडीए के 21वां राज्य तक सीमित नहीं है, इससे भी आगे है। 

सुवेंदु के घर के बाहर जश्न  
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के कोंताई में सुवेंदु अधिकारी के घर के पास जश्न मनाया जा रहा है। सुवेंदु को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है और वे राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।

 

tranding
tranding