Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 फेस्टिवल में सेक्स वर्कर्स पर बनी भारतीय फिल्म दिखाई जाएगी
0 यहां चप्पल पहनना, पर्स रखना मना
कांस (पेरिस)। दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस आज से शुरू हो चुका है। ये 12-23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित हो रहा है। आलिया भट्ट इस फेस्टिवल में शामिल होने फ्रांस पहुंच चुकी हैं। फ्रेंच रिवेरा के होटल मार्टिनेज के बाहर आलिया की पहली झलक सामने आई है।

तस्वीरों में आलिया कोर्सेट-स्टाइल प्रिंटेड बॉल गाउन में नजर आईं। इस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत इसका 'वाटर कलर' जैसा प्रिंट था। गाउन पर पेस्टल ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और हल्के पीले रंग के शेड्स थे, जो किसी गार्डन पेंटिंग जैसा अहसास दे रहे थे।

आलिया ने अपने इस लुक को काफी सिंपल और क्लासी रखा। फिलहाल इस ड्रेस के डिजाइनर के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। आलिया कान्स 2026 में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं।

ये इंडियन सेलेब्स कांस में हो रहे हैं शामिल
इस साल भारत से ऐश्वर्या राय, मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी और एहसास चन्ना कांस के रेड कार्पेट में पहुंचेंगी। एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कांस रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली हैं। आलिया भट्ट, लॉरियल पेरिस की तरफ से कांस में आई हैं। तभी से कयास लग रहे हैं कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को रिप्लेस किया है।

कांस 2026 में छाएगा भारत का रीजनल सिनेमा
कांस में इंडो-अमेरिकन फिल्म बॉम्बे स्टोरीज की स्क्रीनिंग भी कांस में होगी। ये फिल्म मंटों के उपन्यास पर बनी है, जो 1930 के दशक की बॉम्बे में रहनेवालीं सेक्स वर्कर्स की कहानी दिखाती है। फिल्म को राहत शाह काजमी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय कांस में मौजूद रहेंगी। इसके क्लासिकल सेगमेंट में 40 साल पुरानी मलयाली फिल्म अम्मा अरियन की भी कांस में स्क्रीनिंग होगी।

आलिया कान्स 2026 में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं।