0 मैच में फास्ट बॉलर्स ने 39 ओवर फेंके
0 अक्षर की चौके से फिफ्टी पूरी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स
धर्मशाला। आईपीएल में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में टीम ने 211 रन का टारगेट हासिल कर आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया।
मैच में तेज गेंदबाजों ने कुल 39 ओवर डाले। यह आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे ज्यादा है। वहीं दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की।
पंजाब 9वीं बार 200+ टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई
पंजाब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए हारने वाली टीम बन गई है। दिल्ली के खिलाफ हार के साथ टीम ने 9वीं बार 200+ टारगेट बचाने में नाकामी झेली। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 हार के साथ दूसरे नंबर पर है।
पंजाब ने आईपीएल 2026 में सातवीं बार विरोधी टीम को 200+ रन बनाने दिए। टीम अब एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर देने वाली टीमों की सूची में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में हैदराबाद, राजस्थान और लखनऊ भी 7-7 बार 200+ स्कोर दे चुकी हैं।
दिल्ली ने आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया
दिल्ली ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज पूरा किया। इससे पहले टीम ने इसी सीजन जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 226 रन का टारगेट चेज किया था।
दिल्ली ने धर्मशाला में 211 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। आईपीएल में धर्मशाला के मैदान पर पहली बार किसी टीम ने 200+ रन का सफल पीछा किया। इससे पहले यहां सबसे बड़ा सफल रनचेज चेन्नई ने 2010 में पंजाब के खिलाफ 193 रन का किया था।