0 अभिनेत्री–सांसद हेमा मालिनी ने यह ग्रहण किया सम्मान
0 महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत को पद्मश्री
0 मार्शल आर्ट गुरु पजनीवेल ने पीएम मोदी को लेटकर प्रणाम किया
0 राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस–सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था। वहीं छत्तीसगढ़ के डॉ. रामचद्रं गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले को चिकित्सा क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
साल 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं, 65 विजेताओं को अगले फेज में सम्मानित किया जाएगा, जिसकी तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं।
पुडुचेरी के प्रसिद्ध सिलंबम गुरु के. पजनीवेल को भारत में पारंपरिक मार्शल आर्ट में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान लेने जाने से पहले उन्होंने जमीन पर लेटकर पीएम मोदी को प्रणाम किया।
5 हस्तियों को पद्म विभूषण
पद्म विभूषण के लिए कुल पांच हस्तियों के नाम को चुना गया था। इसमें से आज दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. एन. राजम को भारतीय शास्त्रीय संगीत में गायकी अंग शैली के माध्यम से वायलिन वादन में क्रांतिकारी योगदान और संगीत शिक्षा व प्रदर्शन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्म विभूषण 2026 से सम्मानित किया है। अभी कम्युनिस्ट नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस और पी. नारायण को पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जाना बाकी है।
पद्म भूषण
वहीं, मशहूर सिंगर अल्का याग्निक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें से कुछ को आज सम्मानित किया गया है। शेष बचे लोगों को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें सम्मानित किया गया
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात समाजसेवी, शिक्षाविद्, पत्रकार एवं समर्पित राष्ट्रवादी नेता भगत सिंह कोश्यारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जनसेवा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया। इसके अलावा, बैंकर उदय कोटक को इंडस्ट्री में राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला क्षेत्र में विज्ञापन जगत के दिग्गज, दिवंगत पीयूष पांडे को ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया। पत्नी नीता जोशी ने यह सम्मान लिया। वीके मल्होत्रा को मरणोपरांत पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया। उनके बेटे अजय कुमार मल्होत्रा को दिया गया। शतावधानी आर गणेश को कला क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, कल्लिपट्टी रामसामी पलानीस्वामी को मेडिसिन के क्षेत्र में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया।
पद्मश्री सम्मान
एक्टर आर. माधवन (माधवन रंगनाथन), क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। इनमें से कुछ को आज पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शेष बचे हुए लोगों को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा।
0 श्री विश्व बंधु को कला क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी इंदु देवी ने यह सम्मान लिया।
0 देवकी अम्मा जी समाज सेवा में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
0 डॉ रामचद्रं गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले को चिकित्सा क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 भरत सिंह भारती कला क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
0 तगा राम भील कला क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
0 महिला क्रिकेट टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर खेल में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
0 रतिलाल मोहन लाल बोरीसागर साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
0 कुमार बोस कला क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 जनार्दन बापूराव बोथे समाज सेवा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 स्वामी ब्रह्मदेव समाज सेवा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 प्रोसेनजित चटर्जी कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 तेची गुबिन समाज सेवा में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
0 डॉ एचवी हाण्डे चिकित्सा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 गफरुद्दीन मेवाती जोगी कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 मीर हाजी कासिम कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 रघुवीर खेडकर कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 आर कृष्णन किटना मरणोपरांत कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 जर्मनी के डॉ लार्स क्रिस्चियन कोच कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष ममिडाला जगदेश कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार मिला।
0 दिव्यांग ऊंची कूद खिलाड़ी एवं पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को खेल में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 के.विजय कुमार को सिविल सेवा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 श्रीरंग देवबा लाड को कृषि में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 अंकेगौड़ा एम को समाज सेवा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 प्रो. सरोज मंडल को चिकित्सा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 बुद्ध रश्मि मणि को पुरातत्व विज्ञान में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 निलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला को समाज सेवा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 महेंद्र कुमार मिश्र को साहित्य एवं शिक्षा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 तृप्ति मुखर्जी को कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 हरिमाधव मुखोपाध्याय मरणोपरांत कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
0 पुदुचेरी के सिलंबम खिलाड़ी के. पजनीवेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूए।
0 धार्मिक लाल चुन्नीलाल पंड्या को कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 कैलाश चंद्र पंत को साहित्य एवं शिक्षा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 गरिमेल्ला बालकृष्ण प्रसाद को मरणोपरांत कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 प्रो. डॉ राजेंद्र प्रसाद को चिकित्सा क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 डॉ गुडुरु वेकेंट राव को चिकित्सा क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 दीपिका रेड्डी को कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी को चिकित्सा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 हरिचरण शइकीय को कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 प्रो. वेम्पटि कुटुंब शास्त्री को साहित्य एवं शिक्षा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 जम्मू कश्मीर के शफी शौक को साहित्य एवं शिक्षा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 हॉकी कोच बलदेव सिंह को खेल में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 युमनाम जात्रा सिंह मरणोपरांत कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 अशोक कुमार सिंह को विज्ञान एवं इंजनियरिंग में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 शिवशकंरी को साहित्य एवं शिक्षा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 डॉ आर श्रीधर को रेडियो ब्राडकास्टिंग में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 प्रो.श्याम सुंदर को चिकित्सा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 डॉ. एसजी सुशीलम्मा को समाज सेवा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 एन स्वामीनादन को कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 डॉ केवल कृष्ण ठकराल को चिकित्सा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 डॉ गोपाल जी त्रिवेदी मरणोपरांत विज्ञान एवं इंजीनियरी में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 अरविंद वैद्य को कला में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 प्रो. जुजुर वासी को विज्ञान एवं इंजीनियरी में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 डॉ नारायण व्यास को पुरातत्व विज्ञान में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 डॉ. गंभीर सिंह योनजेन को साहित्य एवं शिक्षा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
0 डॉ हैली वार को समाज सेवा में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।