Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 बेटे के साथ करने जा रहीं एक्टिंग डेब्यू
मुंबई। 90 के दशक के सुपरस्टार कहे जाने वाले गोविंदा की पत्नी और यूट्यूब पर सुनीता आहूजा इन दिनों अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। लेकिन इस समय नेटफ्लिक्स की रियलिटी शो लॉकअप 2 में उन्होंने हिस्सा लिया है। जो 27 जून को स्ट्रीम हुआ। शो में जाने से पहले सुनीता ने द फ्री प्रेस जर्नल से बात की और शो के लिए उन्होंने हां क्यों कहा इसका जवाब भी दिया।

क्यों लॉकअप 2 के लिए सुनीता आहूजा ने भरी हामी? 
जब सुनीता आहूजा से सवाल किया गया कि उन्होंने लॉकअप के लिए हामी क्यों भरी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं लॉकअप के लिए हां सिर्फ एकता कपूर के कारण ही किया है। क्योंकि वह मुझे बहुत ज्यादा पसंद करती है और मैं भी उन्हें काफी पसंद करती हूं। नेटफ्लिक्स मेरा पसंदीदा चैनल भी है और इसीलिए मैंने इसके लिए हां कहा। मेरे इस अशोक को इस उम्मीद में किया है कि आगे चलकर एकता और नेटफ्लिक्स मुझे अपने प्रोडक्शन हाउस या फिर चैनल में काम देंगे।

एकता कपूर ने हर्षवर्धन आहूजा को दिया काम 
सुनीता आहूजा ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि वह एकता कपूर की प्रोड्यूस की गई फिल्म में अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ में ऐक्टिंग डेब्यू करने वाली है। इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं एकता को बहुत पसंद करती हूं, क्योंकि उन्होंने मेरे बेटे को काम दिया। मुझे भी मेरे बेटे की फिल्म में काम करने का मौका मिला और मैं इस फिल्म में अपने बेटे की मां का ही किरदार निभा रही। एकता का बहुत शुक्रिया और उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।

बेटी के साथ भी शो में नजर आ चुकी है सुनीता 
कुछ दिन पहले सुनीता आहूजा ने अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ 'मां है ना' केक कुकिंग रियलिटी शो में हिस्सा लिया था और यहां पर दोनों शो में कुछ ही एपिसोड के लिए नजर आई थी। बाद में दोनों ने शो छोड़ दिया और सुनीता आहूजा नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे नजर आएंगी।