Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कहा- जो खेलेगा, वो खिलेगा, भारत ने 39 मेडल जीते थे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर प्लेयर्स के साथ एक रील शेयर की।

32 सेकेंड की इस रील में वे गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी और अन्य प्लेयर्स के साथ नजर आए। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा।’ उन्होंने आगे कहा- 'ऑल्वेज चीयर फॉर भारत…भारत माता की जय।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा।

मुक्केबाजों ने सबसे ज्यादा मेडल जीते
भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। यानी हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला। वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए।