Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

013 गोल्ड समेत 35 मेडल जीते, विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी भी मिली
लागोस/नई दिल्ली। भारत ने नाइजीरिया के लागोस में कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में पहली बार ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता है। भारतीय फेंसर्स ने सीनियर और अंडर-23 कैटेगरी में कुल 35 मेडल जीते।

पहली बार मिली 'विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी
इस प्रदर्शन के लिए भारत को विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी भी मिली। यह कॉमनवेल्थ फेंसिंग फेडरेशन की ओर से चैंपियनशिप में सबसे अच्छे ओवरऑल प्रदर्शन के लिए दी जाती है। भारत ने पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

चौथे दिन 6 में से 5 गोल्ड जीते
सीनियर भारतीय फेंसर्स ने प्रतियोगिता के चौथे दिन 6 इवेंट में से 5 में गोल्ड जीते। भारत ने पुरुष सेबर, महिला सेबर, पुरुष एपे, महिला एपे और महिला फॉइल में गोल्ड हासिल किया। पुरुष फॉइल में भारत को सिल्वर मेडल मिला।

फेंसिंग में भारत का सबसे सफल प्रदर्शन
भारत ने सेबर, एपे और फॉइल तीनों हथियारों में मजबूत प्रदर्शन किया। अंडर-23 खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ सीनियर फेंसर्स की सफलता ने भारत को चैंपियनशिप में शीर्ष पर पहुंचाया।

एफएआई महासचिव ने खिलाड़ियों को बधाई दी
फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) के महासचिव राजीव मेहता ने भारतीय टीम की सफलता पर खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहली बार कॉमनवेल्थ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीतना भारतीय फेंसिंग में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है।

मेडल टैली 
पदक     संख्या
स्वर्ण    13
पदक     08
कांस्य    14
कुल       35