Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सात महीने बाद नितिन नवीन ने अपनी नई टीम घोषित की 
0 नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 सचिव और 28 सदस्य शामिल
0 नितिन नबीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ से 2 लोगों को मिली जगह
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमान संभालने के करीब सात महीने बाद नितिन नवीन ने सोमवार को 65 सदस्यों की अपनी नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है। नई टीम में छत्तीसगढ़ से 2 लोगों को भी जगह मिली है। छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को आईटी सेल प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। दीपक म्हस्के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय का स्थान लेंगे। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे। 

नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं हैं। यूपी से दो मुस्लिम चेहरों तारिक मंसूर और बासित अली को शामिल किया गया है। टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 सचिव और 28 सदस्य शामिल हैं।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार श्री नवीन की टीम में श्री राम माधव और श्रीमती स्मृति ईरानी जैसे कई नेताओं की एंट्री हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं श्री राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्री नवीन की टीम में 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
श्री नवीन पार्टी ने सात राज्यों से आठ लोगों को महामंत्री बनाया। इनमें सबसे ज्यादा दो नेता उत्तर प्रदेश के शामिल हुए हैं। श्री नवीन की टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से छह महिला हैं। इस तरह यह आंकड़ा 33 फीसदी से भी कहीं ज्यादा और करीब 50 प्रतिशत का है। इसके अलावा एक महिला नेता के तौर पर श्रीमती ईरानी को महामंत्री बनाया गया है। चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर शामिल किया गया है। दो मुस्लिम नेताओं को भी श्री नवीन की टीम में शामिल किया गया है। श्री नवीन ने अरुण सिंह की जगह तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं महेंद्र पांडे राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाये गये है। 

नवीन की 65 सदस्यीय नई टीम 
उपाध्यक्ष
वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान), तीरथ सिंह रावत (उत्तराखंड), राम माधव (दिल्ली), बैजयंत जय पांडा (ओडिशा), डी. पुरंदेश्वरी (आंध्रप्रदेश), रेखा वर्मा (उत्तरप्रदेश), वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी (गुजरात), डॉ. भारती प्रवीण पवार (महाराष्ट्र), सरदार मनप्रीत सिंह बादल (पंजाब), लाल सिंह आर्य (मध्यप्रदेश), प्रो. एस. नागराज (कर्नाटक), प्रो. तारिक मंसूर (उत्तरप्रदेश) व डॉ. मधुचंद कर (पश्चिम बंगाल)। 

राष्ट्रीय महामंत्री
महामंत्री (संगठन)- बी.एल. संतोष (दिल्ली), सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश (मुंबई) व 
सौदान सिंह (चंडीगढ़)। 

राष्ट्रीय महामंत्री
विनोद तावड़े (महाराष्ट्र), सुनील बंसल (दिल्ली), बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा), स्मृति ईरानी (उत्तर प्रदेश), डॉ. सतीश पूनिया (राजस्थान), गजेंद्र पटेल (मध्यप्रदेश), हरीश द्विवेदी (उत्तर प्रदेश) व संजय भाटिया (हरियाणा)। 

राष्ट्रीय मंत्री
कविता पाटीदार (मध्यप्रदेश), के. सुरेंद्रन (केरलम), अनिल एंटनी (केरलम), डॉ. भोला सिंह (उत्तरप्रदेश), डॉ. प्रदीप वर्मा (झारखंड), जगदीश ईश्वरभाई पटेल (गुजरात), डॉ. संदीप पाठक (दिल्ली), फांग्नोन कोन्याक (नगालैंड), संगीता यादव (उत्तरप्रदेश), डॉ. एम. वेंकटेश (तमिलनाडु), मनोज तिग्गा (पश्चिम बंगाल), सिद्धार्थ शंभु (बिहार), डॉ. स्वदेश सिंह (दिल्ली), मृगांका देव बर्मन (असम), रोहन गुप्ता (गुजरात) व जय प्रकाश (दिल्ली)। 

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
पीयूष गोयल (महाराष्ट्र), राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष-राजेश मंगल (राजस्थान)। 

राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
तरुण चुघ (पंजाब), राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री-महेंद्र पांडे (उत्तराखंड)। 

नॉर्थ ईस्ट संयोजक
डॉ. संबित पात्रा (ओडिशा), नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक-राजीव बब्बर (दिल्ली)। 

प्रकोष्ठ संकुल संयोजक
विष्णु दत्त शर्मा (मध्यप्रदेश), संकुल सह-संयोजक- ऋतुराज सिन्हा (बिहार) व विष्णु वर्धन रेड्डी (आंध्रप्रदेश)। 

मोर्चा अध्यक्ष
युवा मोर्चा अध्यक्षः डॉ. हेमांग जोशी (गुजरात)
महिला मोर्चा अध्यक्षः रूप कुमारी चौधरी (छत्तीसगढ़)
ओबीसी मोर्चा अध्यक्षः अमरपाल मौर्य (उत्तरप्रदेश)
किसान मोर्चा अध्यक्षः बंसीलाल गुर्जर (मध्यप्रदेश)
एससी मोर्चा अध्यक्षः शिवेश कुमार राम (बिहार)
एसटी मोर्चा अध्यक्षः डॉ. मन्नालाल रावत (राजस्थान)
अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्षः कुंवर बासित अली (उत्तरप्रदेश)। 

मीडिया संयोजक
मीडिया संयोजकः अनिल बलूनी (उत्तराखंड), मीडिया सह संयोजकः आशीष उषा अग्रवाल (मध्यप्रदेश), प्रदीप भंडारी (दिल्ली) व सिद्धार्थ यादव (दिल्ली)। 

सोशल मीडिया संयोजक
दीपक म्हस्के (छत्तीसगढ़), सोशल मीडिया सह संयोजकः  प्रीति गांधी ( महाराष्ट्र), शिवानंद द्विवेदी (दिल्ली), आलोक भट्ट (उत्तराखण्ड) व अरुण यादव (हरियाणा)। 

tranding
tranding
tranding