Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 इस साल विदेश में नहीं होगी आईपीएल की नीलामी, शहर और तारीख बाद में तय होगी
मुंबई। विमेंस प्रीमियर लीग का पांचवा सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। बीसीसीआई ने बुधवार को इसका जानकारी दी। पांच फ्रेंचाइजी वाले इस लीग का ऑक्शन 28 अक्टूबर को होगा। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर तय की गई है।

इसके साथ ही आईपीएल का मिनी ऑक्शन भी तीन साल बाद भारत लौट रहा है। हालांकि इसके वेन्यू और तारीख अभी तय नहीं हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया। 2023 में कोच्चि में ऑक्शन होने के बाद लगातार तीन साल नीलामी भारत के बाहर हुई थी। 2024 में दुबई, 2025 में जेद्दा और 2026 में अबू धाबी ने इसकी मेजबानी की।

आईपीएल ऑक्शन की तारीख और शहर तय नहीं
ऑक्शन की तारीख और शहर अभी तय नहीं हुआ है। वेन्यू चुनते समय बीसीसीआई फ्रेंचाइजियों और उनके डेलिगेशन के ठहरने की व्यवस्था को सबसे ज्यादा महत्व देगा। अक्टूबर से दिसंबर तक भारत में वेडिंग सीजन होने के कारण 5-स्टार होटल में पर्याप्त कमरे मिलना भी एक बड़ा फैक्टर रहेगा। बीसीसीआई को ऑक्शन के लिए दो रातों के लिए 100 से ज्यादा कमरों की जरूरत होती है।

विदेश में ऑक्शन की लॉजिस्टिक से परेशान थीं फ्रेंचाइजियां
ऑक्शन को भारत वापस लाने के फैसले में आईपीएल फ्रेंचाइजियों का फीडबैक भी अहम रहा। टीमों ने मिनी ऑक्शन के लिए अपने डेलिगेशन को विदेश ले जाने में होने वाली लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल परेशानियों पर आपत्ति जताई थी। पिछले साल अबू धाबी में ऑक्शन के दौरान भी फ्रेंचाइजियों की यह चिंता सामने आई थी। इसके बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इस साल के मिनी ऑक्शन के लिए भारत में वेन्यू तलाशने का फैसला किया।

2027 में मिनी, 2028 में मेगा ऑक्शन
ऑक्शन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल का मिनी ऑक्शन आमतौर पर दिसंबर में कराया जाता है। आईपीएल 2027 में मिनी ऑक्शन होगा। इसके अगले साल यानी 2028 में मेगा ऑक्शन होने की संभावना है। 2028 का मेगा ऑक्शन दोबारा विदेश में कराया जा सकता है।

इम्पैक्ट प्लेयर पर फैसला अगले महीने में
गवर्निंग काउंसिल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर मंगलवार की बैठक में अंतिम फैसला नहीं लिया। बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों से इस नियम पर लिखित फीडबैक मांगा था।ज्यादातर फ्रेंचाइजियां इस नियम के खिलाफ बताई जा रही हैं। कुछ टीमों का कहना है कि उन्होंने मौजूदा इम्पैक्ट प्लेयर नियम को ध्यान में रखकर अपनी स्क्वॉड तैयार की है। इसलिए नियम को हटाने का फैसला अगले साल तक टाला जा सकता है। अब करीब एक महीने बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की फिर बैठक होगी। इसमें इम्पैक्ट प्लेयर को जारी रखने, बदलने या पूरी तरह हटाने पर फैसला लिया जाएगा।