Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

सोमनाथ। गुजरात के सोमनाथ मंदिर को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। सोमवार को ईमेल सबसे पहले पंजाब पुलिस को मिला था। पंजाब डीजीपी ने गुजरात पुलिस को मेल की जानकारी दी। सुरक्षा एजेंसियों ने मंदिर में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

ईमेल की शुरुआत में 'अस्सलामु वालेकुम, अल्लाह-हु-अकबर' लिखा था। इसके बाद सोमनाथ मंदिर, रॉ एजेंसी को निशाना बनाने की बाद कही लिखी थी। ईमेल में चौंकाने वाला दावा किया गया है कि अलग-अलग जगहों पर पहले से ही बम लगाए जा चुके हैं। साथ ही मेल में 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद', 'भाजपा मुर्दाबाद' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद', 'खालिस्तान जिंदाबाद' जैसे नारे भी लिखे हुए थे।