Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन की घोषणा के मद्देनजर रेलवे ने एहतियाती कदम उठाते हुए शनिवार को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि राजधानी दिल्ली में यातायात में संभावित अड़चनों की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस फैसले से दिल्ली के इन स्टेशनों के लिए विभिन्न स्टेशनों से आज प्रस्थान करने वाली 38 ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास शनिवार को सड़कों पर भारी यातायात जाम की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को अपराह्न दो बजे के बाद इन स्टेशनों के लिए प्रस्थान करने वाली और शनिवार को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच यहां पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द किया जा रहा है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली 165 ट्रेनों में से 38 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में गड़बड़ी के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने शनिवार को राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। हालांकि प्रशासन ने सीजेपी को इसकी इजाजत नहीं दी है।

प्रशासन ने सीजेपी और अन्य विपक्षी दलों के आंदोलन के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

सीजेपी ने इससे पहले 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च किया था और उस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था।

रद्द की गयी ट्रेनें निम्नलिखित प्रकार से हैं... मगध एक्सप्रेस (20801) इस्लामपुर- नयी दिल्ली, राजेंद्र नगर - नयी दिल्ली तेजस राजधानी (12309) राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली, संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12393)राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली, अमृत भारत एक्सप्रेस (22361) राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली, सीएसएमटी-हजरत निजामुद्दीन राजधानी (22221) मुंबई (सीएसएमटी) -हजरत निजामुद्दीन, हजरत निजामुद्दीन-सीएसएमटी राजधानी (22222) हजरत निजामुद्दीन- मुंबई (सीएसएमसीट), मुंबई सेंट्रल - नयी दिल्ली राजधानी (12951) मुंबई सेंट्रल-नयी दिल्ली, हावड़ा - नयी दिल्ली राजधानी (12301) हावड़ा- नयी दिल्ली, सियालदह - नयी दिल्ली राजधानी (12313) सियालदह- नयी दिल्ली, प्रयागराज एक्सप्रेस (12417)प्रयागराज जंक्शन- नयी दिल्ली, श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12451) कानपुर सेंट्रल- नयी दिल्ली, लखनऊ - नयी दिल्ली मेल (12229) लखनऊ- नयी दिल्ली, लखनऊ - नयी दिल्ली एसी सुपरफास्ट (12429) लखनऊ- नयी दिल्ली,शिवगंगा एक्सप्रेस (12559)बनारस-नयी दिल्ली, बनारस - नयी दिल्ली सुपरफास्ट (12581) बनारस-नयी दिल्ली, रांची - नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (12877) रांची- नयी दिल्ली, नयी दिल्ली - रांची गरीब रथ एक्सप्रेस (12878) नयी दिल्ली-रांची, शताब्दी एक्सप्रेस (12033) कानपुर- नयी दिल्ली, तेजस एक्सप्रेस (82501) लखनऊ- नयी दिल्ली, इंदौर - नयी दिल्ली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12415) इंदौर-नयी दिल्ली, इंदौर - हजरत निजामुद्दीन एसएफ स्पेशल (09309) इंदौर- हजरत निजामुद्दीन, डॉ. अंबेडकर नगर - नयी दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20155)डॉ. अंबेडकर नगर-नयी दिल्ली, मेवाड़ एक्सप्रेस (12964) उदयपुर सिटी- हजरत निजामुद्दीन, मेवाड़ एक्सप्रेस (12963) हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी, युवा एक्सप्रेस (12247)बांद्रा टर्मिनस- हजरत निजामुद्दीन, जन शताब्दी एक्सप्रेस (12059) कोटा-हजरत निजामुद्दीन, गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22181)जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन, उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12447) मानिकपुर जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन, आगरा कैंट - नयी दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14211) आगरा कैंट-नयी दिल्ली, महाकौशल एक्सप्रेस (12189)जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12446)श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नयी दिल्ली, हरियाणा एक्सप्रेस (15308)सिरसा-तिलक ब्रिज, शान-ए-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12155) रानी कमलापति (भोपाल)- हजरत निजामुद्दीन, धौलपुर - नयी दिल्ली ईएमयू (64073) धौलपुर- नयी दिल्ली, अलीगढ़ - गाजियाबाद ईएमयू (64168) अलीगढ़- गाजियाबाद और गाजियाबाद - टुंडला ईएमयू (64167) गाजियाबाद-टुंडला रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें। रेलवे के इंजीनियर और परिचालन दल शनिवार, को अपराह्न दो बजे के बाद ही ट्रेनों का संचालन को सामान्य रूप से संचालित करने की योजना बना रहे हैं।