नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के होने वाले प्रदर्शन को लेकर सरकार इस बार कोई भी गलती करने के मूड में नहीं है। इसे देखते हुए सरकार ने नोएडा और दिल्ली के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई गई है। सरकार की कोशिश के की पिछली बार की तरह इस बार भीड़ न इकठ्ठा हो पाए। चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस के साथ बीएसएफ के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं।
बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बीच वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बसों, टैक्सी और कारों पर विशेष नजर रख रही है। वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। इसके लिए बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
नोएडा बॉर्डर पर भारी फोर्स तैनात
दिल्ली में कल होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षाबल लगातार निगरानी कर रहे हैं। वाहनों की जांच और लोगों से पूछताछ के जरिए आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती से साफ है कि पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन से पहले नोएडा में कई सामाजिक संगठनों, किसान यूनियन से जुड़े लोगों और कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुलिस पर हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बीच पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चिल्ला बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों की मौजूदगी, वाहनों की जांच और आरसीसी बैरियर लगाए जाने के साथ निगरानी बढ़ा दी गई है।
संदिग्ध लोगों से पूछताछ, सुरक्षा व्यवस्था की गई सख्त
दिल्ली में कल होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली और नोएडा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रही है। बॉर्डर पर बसों, टैक्सी और निजी कारों की जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।