0 राहुल ने चीफ जस्टिस से मिलने का समय मांगा
0 विपक्ष का 6 दिन में चौथा प्रदर्शन
नई दिल्ली। विपक्षी सांसद जंतर-मंतर भी जा सकते हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी सीजेआई सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे। शाम 4 से 5 बजे के बीच मिलने का समय मांगा गया है।
उन्होंने कहा कि हम सीजेआई को देश में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग की स्वायत्तता कमजोर करने और ‘वोट चोरी’ जारी रखने का आरोप लगाया।
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध में विपक्ष ने दिल्ली में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। राहुल-प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों ने पहले कनॉट प्लेस में लंच किया, फिर बसों से राजघाट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यववस्था की गई थी। राजघाट पर करीब एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। यहां सांसदों ने बापू को श्रद्धांजलि दी।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 9 बड़े प्रदर्शन
2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए 9 बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। 2 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन में दिल्ली व मुंबई में करीब 1100 लोगों को हिरासत में लिए गए। इसी तरह 3 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 3 एफआईर दर्ज की गई। 4 अक्टूबर को दिल्ली में इंडिया गेट व जंतर-मंतर तथा मुंबई में मांग को लेकर हजारों लोग जुटे और प्रदर्शन किया। 5 अक्टूबर को भी दिल्ली में प्रदर्शन जारी रहा और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया गया। 6 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च किया। इसमें राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिया गया। 7 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने दिल्ली में लंच कर जंतर-मंतर के पास धरना दिया। 8 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने कनाट प्लेस में लंच कर फिर राजघाट तक मार्च किया और वहां पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। 9 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के सांसदों ने पुरानी संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च किया और राष्ट्रपति से मिलकर चर्चा की। 10 अक्टूबर को सीजेपी का जंतर-मंतर मार्च, पुलिस ने 7000 लोगों को हिरासत में लिया।