Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन को विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की नापाक कोशिश करार दिया है। श्री नवीन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 'सत्ता परिवर्तन' जैसे शब्दों के इस्तेमाल ने विपक्ष की असली मंशा देश के सामने उजागर कर दी है।

यह विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने की यह नापाक कोशिश 'शहरी नक्सलियों' के एजेंडे का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की लड़ाई चुनाव सुधारों, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) या देश के युवाओं के भविष्य के लिए नहीं है, बल्कि देश में अराजकता फैलाने और किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने के लिए है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता तक पहुंचने का रास्ता जनता के जनादेश से होकर गुजरता है, अराजकता से नहीं। भारत की देशभक्त जनता और भाजपा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को कभी सफल नहीं होने देंगी।