Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 प्रेस क्लब पदाधिकारियों को भी धमकाने का आरोप
रायपुर। रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर के बाहर हवाई फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया है। घटना 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे की है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में कोतवाली थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की लिखित शिकायत के मुताबिक, आरोपी प्रेस क्लब पहुंचा और वहां मौजूद पदाधिकारियों को धमकी दी। आरोप है कि कुछ देर बाद उसने क्लब के बाहर पिस्तौल से हवाई फायरिंग की। उसे रोकने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद कार्रवाई
प्रेस क्लब पदाधिकारियों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 351(2) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज और बाकी सबूतों की जांच
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। घटना की पूरी जानकारी जुटाने के लिए प्रेस क्लब परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित बाकी सबूतों की जांच की जा रही है।