Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 नेता प्रतिपक्ष ने दी खुली बहस की चुनौती
 
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विदेशी मदद से सत्ता में आने और पद पर बने रहने का आरोप लगाते हुए उन्हें विदेशी समर्थन तथा देश की आर्थिक व्यवस्था पर खुली बहस की चुनौती दी है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, "मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह से विदेशियों के नियंत्रण और समर्थन में है, और विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी उन्हें पूरी समर्थन देते हैं। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती भी दी, लेकिन साथ ही कहा कि वे इसे स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे।

देश से झूठ बोलना बंद करें
राहुल गांधी ने कहा कि मिस्टर मोदी, इस देश से झूठ बोलना बंद करें। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हैं। आपकी वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह से विदेशियों के नियंत्रण और समर्थन में है। विदेशी सोशल मीडिया आपको पूरा समर्थन देता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको इस विषय पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच हो, कोई भी समय हो। अगर आपमें हिम्मत है, तो सामने आइए। लेकिन आप ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेंगे, क्योंकि आप डरे हुए हैं कि मुझे आपके बारे में क्या-क्या पता है।