Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सुबोध सिंह-निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव बने
0 रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव बनाए गए
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। 1997 बैच के सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, 2002 बैच के डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

दोनों पदों के लिए तय की गई थीं दो-दो रिक्तियां
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक, केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 13 अक्टूबर 2026 को पत्र जारी कर अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोशन के लिए दो-दो रिक्तियां तय की थीं। इसी आधार पर चारों अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।

tranding
tranding
tranding