
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मार्गशीर्ष माह का प्रारंभ 20 नवंबर दिन शनिवार से हो रहा है। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 19 नवंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 02 बजकर 26 मिनट के बाद से हो रहा है, जो अगले दिन 20 नवंबर को शाम 05 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि 20 नवंबर को प्राप्त हो रहा है, इसलिए मार्गशीर्ष 2021 का प्रारंभ 20 नवंबर से होगा।
मार्गशीर्ष माह में करें ये काम
1. यदि आपके कार्यों में कोई बाधा आ रही है तो आपको ओम दामोदराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए और अपने गुरु को प्रणाम करना चाहिए। इससे आपका काम बनेगा।
2. इस माह में आपको शंख की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर से कलह दूर होता है और शांति आती है।
3. अपने मनोकामनाओं की पूर्ति के इस माह में प्रत्येक दिन विष्णु सहस्रनाम, भगवत गीता और गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। सभी पाप भी मिट जाएंगे।
4. मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु को तुलसी का पत्र चढ़ाएं। फिर उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें।
5. इस माह में भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।