Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

सनातन शास्त्रों में चार धाम के बारे में विस्तार से बताया गया है। दैविक काल में इन स्थानों को अन्य नामों से जाना जाता था। वर्तमान समय में चार धाम के नाम भिन्न हैं।   आइए, चार धाम के बारे में सबकुछ जानते हैं- 
बद्रीनाथ : बद्रीनाथ उत्तराखंड के चमोली जिले में है। हर साल दीपावली के अगले दिन से सर्दियों में बद्रीनाथ के कपाट को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद ग्रीष्म ऋतु में कपाट को पुन: खोला जाता है। सर्दी के दिनों में बद्रीनाथ बर्फ की चादरों से ढकी रहती है। बद्रीनाथ चार धामों में एक धाम है।  
द्वारका : महाभारत काव्य में वर्णित है कि द्वारका भगवान श्रीकृष्ण की राजधानी थी। यह शहर गुजरात राज्य में स्थित है। इतिहासकारों की मानें तो गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण भगवान श्रीकृष्ण के पड़पोते ने करवाया है। कालांतर से मंदिर का विस्तार होता रहा है। इसका व्यापक विस्तार 17 वीं शताब्दी में हुआ है। इससे पूर्व आदि गुरु शंकराचार्य ने द्वारका मंदिर का दौरा कर शारदा पीठ स्थापित की।  
जगन्नाथ मंदिर : जगन्नाथ मंदिर ओडि़शा में स्थित है। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण समेत बलराम और बहन सुभद्रा की पूजा उपासना की जाती है। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। रथ यात्रा देवशयनी एकादशी के दिन समाप्त होती है। कालांतर से यह पर्व श्रद्धा और भक्ति पूर्वक मनाया जाता है।  
रामेश्वरम : चार धाम में एक धाम रामेश्वरम है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने लंका जाते समय रामेश्वरम में भगवान शिव जी की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा की थी। यह प्रतिमा रामजी ने स्वंय अपने हाथों से बनाई थी। रामजी ने शिवलिंग का नाम रामेश्वरम रखा था। 
त्रेता युग से रामेश्वर में शिवजी की पूजा होती है। वर्तमान समय में रामेश्वरम प्रमुख तीर्थ स्थल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामेश्वर तीर्थ यात्रा पर जाते हैं