Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

नवरात्रि के छठे दिन होती है मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा। कहा जाता है कि अगर मां कात्यायनी की पूजा अविवाहित कन्याएं करती हैं तो उनके शादी के योग जल्दी बनते है। कहते हैं इनकी अराधना से भय, रोगों से मुक्ति और सभी समस्याओं का समाधान होता है। ऐसा माना जाता है कि मां कात्यायनी का जन्म मह्रिषी कात्यायन के यहां हुआ था। ऐसी मान्यता है कि देवी दुर्गा ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया था कि उनके घर पुत्री पैदा होगी जिसकी लोग पूजा करेंगे। महिषासुर राक्षस का वध करने के कारण इनका एक नाम महिषासुर मर्दिनी भी है। ऐसा है स्वरुप : मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत भव्य और दिव्य है। यह स्वर्ण के समान चमकीली हैं और भास्वर हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। दायीं तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है तथा नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में। मां के बाँयी तरफ के ऊपर वाले हाथ में तलवार है व नीचे वाले हाथ में कमल का फूल सुशोभित है। इनका वाहन भी सिंह है। चढ़ावा : मां कात्यायनी को शहद बहुत प्रिय है। इसलिए इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें और मां को शहद चढ़ाएं। ऐसे करें पूजा : मां कात्यायनी की पूजा के लिए पहले फूलों से मां को प्रणाम कर देवी के मंत्र का ध्यान जरूर करें। इस दिन दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करना चाहिए। पुष्प और जायफल देवी को अर्पित करना चाहिए। देवी मां के साथ भगवान शिव की भी पूजा करनी चाहिए। पुराणों में बताया गया है कि देवी की पूजा से गृहस्थों और विवाह योग्य लोगों के लिए बहुत शुभफलदायी है। सबसे बड़ा मंदिर कहां हैं छतरपुर मन्दिर: दिल्ली के दक्षिण में स्थित है। इसका वास्तविक नाम श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मन्दिर है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा मन्दिर परिसर है। यह मन्दिर देवी कात्यायनी को समर्पित है। आपके लिए खास बदलता ट्रेंड: अब कोल्ड स्टोरेज का शहर बन रही इत्रनगरी कन्नौज बदलता ट्रेंड: अब कोल्ड स्टोरेज का शहर बन रही इत्रनगरी कन्नौज उर्फी जावेद ने बताया साउथ का कौन सा एक्टर लगता है सबसे हैंडसम? उर्फी जावेद ने बताया साउथ का कौन सा एक्टर लगता है सबसे हैंडसम? एक साथ 2 कंपनियों के ढ्ढक्कह्र को मंजूरी, निवेशकों के लिए डबल मौका एक साथ 2 कंपनियों के ढ्ढक्कह्र को मंजूरी, निवेशकों के लिए डबल मौका संघ कार्यकर्ताओं का स्वागत करने पर मुस्लिम डॉक्टर की हत्या का फरमान संघ कार्यकर्ताओं का स्वागत करने पर मुस्लिम डॉक्टर की हत्या का फरमान बिल्ली और कुत्ते के बीच नहीं देखा होगा ऐसा प्यार, वीडियो दिल जीत लेगा बिल्ली और कुत्ते के बीच नहीं देखा होगा ऐसा प्यार, वीडियो दिल जीत लेगा श्रीलंका की बर्बादी: कैसे तेज ग्रोथ करती लंका में लग गई बदहाली की आग श्रीलंका की बर्बादी: कैसे तेज ग्रोथ करती लंका में लग गई बदहाली की आग अल्लाह की राह में जान देने का मन, मुर्तजा ने बताया क्यों किया हमला अल्लाह की राह में जान देने का मन, मुर्तजा ने बताया क्यों किया हमला रूड्डह्म्ह्वह्लद्ब की सस्ती गाड़ी का धमाल, लॉन्च होते ही देश में सबसे ज्यादा बिकी रूड्डह्म्ह्वह्लद्ब की सस्ती गाड़ी का धमाल, लॉन्च होते ही देश में सबसे ज्यादा बिकी ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।