
देवों के देव महादेव सभी समस्या का समाधान करते हैं। मासिक शिवरात्रि की पूजा बहुत ही फलदायी होती है। शिव पुराण के अनुसार, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए एक कलश जल ही काफी है। भगवान शिव की कृपा-दृष्टि पडऩे से सुख-शांति, धन-समृद्धि, सफलता और संतान की प्राप्ति होती है। मासिक शिवरात्रि को आप अपनी इच्छाओं या मनोकामनाओं की पूर्ति शिव कृपा से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।
1. मासिक शिवरात्रि के दिन अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए सुबह-सुबह उठकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। शिव मंत्रों का 108 बार जाप करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
2. मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को तिल का तेल अर्पित करने से शनि दोष से छुटकारा प्राप्त होता है।
3. सुखी दांपत्य जीवन के लिए मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गुलाब की पंखुडिय़ां चढ़ाएं।
4. मासिक शिवरात्रि को शिवलिंग पर घी चढ़ाएं, जिससे संतान प्राप्ति होती है।
5. मासिक शिवरात्रि को आटे के 11 शिवलिंग बनाकर 11 बार उनका जल अभिषेक करें। संतान के ऊपर आ रही सभी समस्या का अंत होगा।
6. मंत्रों का जाप: मासिक शिवरात्रि पर सुबह-शाम मंत्र का जाप करना चाहिए। संकट के समय इन मंत्रों का जाप कभी भी किया जा सकता है। पुराणों के अनुसार, रुद्राक्ष की माला से मंत्र जाप करना शुभ बताया गया है।
महामृत्युंजय मंत्र
? हौं जूं स: ? भूर्भुव: स्व: ? त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ? स्व: भुव: भू: स: जूं हौं ।