Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर में जा घुसी।  हादसे में कार में सवार 4 की मौत की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर-रतनपुर रोड के भरारी गांव के पास हादसा हुआ।  रतनपुर थाना क्षेत्र का मामला है। इस हादसे से इलाके में मातम पसर गया है। परिवार वालों का हाल बेहाल है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जबकि 1 महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कोरबा से अर्टिगा कार में सवार होकर 5 लोग बिलासपुर आ रहे थे। तभी वे हादसे का शिकार हो गए। 

शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टम मार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जानकारी परिजनों को दी गई है। फिलहाल एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। 

tranding