Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 दिल्ली से लौटे सीएम ने कहा-ये लोग तोड़फोड़ में लगे, पर्दे के पीछे इन्हीं का हाथ

रायपुर। दिल्ली से लौटे मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि विपक्ष की सरकार चले। इसलिए तोड़फोड़ करने में लगे हुए हैं। वे पहले गुजरात गए, फिर असम गए। इसका मतलब पर्दे के पीछे भी यही लोग हैं। कर्नाटक में किया, राजस्थान में किया, मध्यप्रदेश में किया, यहां भी लगातार लगे हुए हैं। कभी ईडी, कभी आईटी, कभी इसका, कभी उसका। कभी फोन टेपिंग। यह सभी ये लोग करा रहे हैं। ईलीगल रूप से करा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब विष्णुदेव साय सवाल पूछ रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं, पेगासस से जासूसी किसने करवाई। फोन टेपिंग क्या उनके नेताओं की नहीं हुई, वे बताएं। विपक्ष का भी हुआ, नौकरशाहों का भी हुआ और उनके नेताओं का भी हुआ। उसके मामले में क्या बोलेंगे विष्णुदेव साय और रमन सिंह जी। उस मामले में तो जजों के भी फोन टेप हुए। इनकी तो फितरत ही है फोन टेपिंग की। अभी जितने छापे पड़े हैं, उन्हीं से पूछ लो कि सेंट्रल एजेंसी वाले फोन टेप कर रहे हैं कि नहीं कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार है, उनकी एजेंसी है, उनसे पूछें कि कर रहे हैं कि नहीं कर रहे हैं। जिनके-जिनके यहां छापा पड़ा उन्हें बताया कि नहीं बताया कि तुमने यह-यह बात की थी। क्या वह लीगल वे से फोन टेपिंग किया था। इनका पुराना ट्रेक रिकॉर्ड ही यही है। इस आधार पर मैंने बोला है कि फोन टेपिंग कर रहे हैं। कोई नई बात नहीं है। ये पेगासस के बारे में बता दें। रमन सिंह बता दें कि पिछले समय पत्रकारों के फोन टेप होते थे कि नहीं होते थे। अधिकारियों के होते थे कि नहीं होते थे।

महाराष्ट्र संकट के पीछे केंद्रीय एजेंसियां
मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक संकट के पीछे केंद्र सरकार और उनकी एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर किस प्रकार से पुलिस वाले ठोकर मारते हुए ले जा रहे हैं यह तो दिखाई दे रहा है। ये तो खरीद-फरोख्त, छल-बल-दल सब इस्तेमाल हो रहा है। आखिर नारायण राणे, हेमंत विस्वशर्मा, मुकुल रॉय ये सब विपक्ष में थे और ईडी का केस बना, आईटी का केस बना तो खूब हल्ला हुआ कि बहुत बड़ा केस है। जैसे ही वे गए (भाजपा में), सब ठीक। अभी एक जने हार्दिक पटेल भी गए हैं। क्यों गए हैं, यह सबको समझ में आ रहा है। वहां जाते हैं सब पाक-साफ हो जाता है। फेयर एंड लवली।