Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0  विराट ने लगाया अपना 46वां शतक
0 न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

तिरुवनंतपुरम। टीम इंडिया ने रविवार को वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 317 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से जीत ली। भारत ने इस मामले में न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।

इस मैच में टीम इंडिया ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह वनडे इतिहास में किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बनी। भारत ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका को 96 बार हराया है। दोनों टीमों के बीच कुल 165 वनडे खेले गए हैं। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 95 जीत के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज जीत के हीरो रहे। विराट ने 166* रन की पारी खेलते हुए 46वां वनडे शतक जमाया। शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर बनाया। कोहली प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

जवाब में श्रीलंका की टीम 22 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन के स्कोर पर रोका। एक बल्लेबाज ने घायल होने की वजह से बैटिंग नहीं की। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। श्रीलंका के 7 बल्लेबाज डबल फिगर में भी नहीं पहुंच पाए।

पिछले चार वनडे में विराट का तीसरा शतक
करीब तीन साल तक शतक का सूखा झेलने वाले विराट अब शतकों की बारिश कर रहे हैं। पिछले चार वनडे मैचों में उन्होंने तीसरा शतक जमाया है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में सेंचुरी जमाने के बाद विराट ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले और तीसरे मैच में तिहरे अंक का स्कोर बनाया।

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 10वां वनडे शतक जमाया है। यह इस फॉर्मेट में किसी भी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पहले यह रिकॉर्ड विराट और सचिन के नाम संयुक्त रूप से था। इस मैच से पहले विराट ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 9-9 शतक जमाए थे। वहीं, सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 वनडे शतक जमाए थे।

श्रीलंका से 23 साल पुराना हिसाब चुकता
वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को सबसे बड़ी हार साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। तब श्रीलंका ने टीम इंडिया को 245 रन से हराया था। अब भारत ने श्रीलंका को उसकी सबसे बड़ी हार थमा दी है। साल 2000 में शारजाह में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या (189 रन) के शतक की बदौलत 299 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय पारी 54 रन पर सिमट गई थी। अब भारत ने विराट की दमदार परी के दम पर विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका को बेहद मामूली स्कोर पर समेट दिया।