Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 हार्दिक पंड्या ने भी लगाया अर्धशतक

इंदौर। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों की मदद से भारत ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 9 विकेट पर 385 रन बनाए। शुभमन गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए, जबकि रोहित ने 85 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी बैटिंग की। उन्होंने 38 गेंदों पर 54 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट लिए।

26 ओवर में भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 212 रन था। तभी रोहित आउट हुए। इसके कुछ देर बाद शुभमन गिल भी पवेलियन लौट गए। विराट कोहली (36), ईशान किशन (17) और सूर्यकुमार यादव (14) ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। हार्दिक और शार्दूल ठाकुर ने सातवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर भारत को फिर ट्रैक पर वापस लौटाया।

यह वनडे क्रिकेट में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 8 मार्च 2009 को क्राइस्टचर्च में बनाया था। तब भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 392 रन बनाए थे।

रोहित-गिल ने दिलाई मजबूत शुरुआत
कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों 157 गेंदों पर 212 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने अपने वनडे करियर का 30वां शतक बनाया। तो गिल ने छठी सेंचुरी पूरी की। कप्तान रोहित के बल्ले से तीन साल बाद वनडे शतक आया है। तो गिल ने पिछले चार मैचों में तीसरी सेंचुरी जमाई है। 2019 के बाद से भारत के दोनों ओपनर्स ने शतक जमाए हैं। इससे पहले रोहित और राहुल ने ऐसा किया था।

बतौर फुलटाइम ओपनर रोहित के 10 साल पूरे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में बतौर फुलटाइम ओपनर 10 साल पूरे कर लिए हैं। वे पारी की शुरुआत करते हुए 55.93 के एवरेज और 92.71 के स्ट्राइक रेट से 7663 रन बना चुके हैं।

tranding