Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मनोनयन का अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शुक्रवार को कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन का आगाज हुआ। पहले दिन यहां स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई है। बैठक के बाद कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस संगठन में पदों के मनोनयन का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस महाधिवेशन में पार्टी संविधान के 16 प्रावधानों और 32 नियमों में संशोधन किया जाएगा।

जयराम रमेश ने स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के बाद पूरे महाधिवेशन को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। बैठक में 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। उस पर विचार होगा। उसको मंजूरी दी जाएगी। फिर 25 और 26 फरवरी को इन विषयों पर चर्चा होगी। 25 फरवरी को सुबह 10.30 बजे प्रीलिमिनरी सेशन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। इसके बाद 11 या 11.15 बजे पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सेशन को संबोधित करेंगी।

25 फरवरी को सोनिया गांधी के भाषण के बाद तीन प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। जिसमें राजनीतिक, विदेशी और आर्थिक मामलों से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 26 जनवरी को कृषि, युवा शिक्षा और रोजगार, सामाजिक न्याय प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद 26 जनवरी को ही सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी गांधी प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा। फिर दोपहर 3 बजे जनसभा होगी। जिसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे। राहुल के साथ उस पब्लिक रैली को सोनिया गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी संबोधित करेंगे।

देश के राजनीतिक हालात को देखते हुए चुनाव नहीं कराने का फैसला
पत्रकारों से चर्चा करते हुए जयराम रमेश ने कहा है कि आज स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई है। सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी है। सर्व सम्मति से फैसला लिया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष को यह अधिकार दिया जाए कि वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों को मनोनीत करें। एक तो जो राजनीति हालात देश में हैं। उसकी एक मिसाल कल देखने को मिली है। राजनीतिक चुनौतियां हैं, देश के सामने और विपक्ष की पार्टी होने के नाते, देश की स्थिति के कारण ये फैसला लिया गया है। ये फैसला सर्व सम्मति से लिया गया है। उन्होंने कहा कि आम सहमति से नहीं। सर्व सम्मति से ये फैसला लिया गया है।

हमारी पार्टी के संविधान में बड़े महत्वपूर्ण संशोधन का प्रस्ताव है। इस पर भी विचार होगा प्रीलिमिनरी सेशन में। मुझे विश्वास है कि जो हमारे पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव है। करीब 16 प्रावधानों में संशोधन किया जा रहा है। 32 नियमों में संशोधन का प्रस्ताव है। आज उस पर भी विचार हुआ है। सब्जेक्ट कमेटी में विचार होगा। प्रीलिमिनरी सेशन में इस विषय पर विचार होगा।

इन वर्गों को मिलेगा प्रतिनिधित्व
श्री रमेश ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण संशोधन है वह यह है कांग्रेस वर्किंग कमेटी में दलित, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, ओबीसी का प्रतिनिधित्व मिले। ये हमारे पार्टी के संशोधन में सुनिश्चित किया जा रहा है। इन सब विषयों पर सब्जेक्ट कमेटी में फैसला भी होगा। हमें पूरा विश्वास है कि ये संशोधन आएंगे। सब्जेक्ट कमेटी प्रस्तावों को मंजूरी देगी। श्री रमेश ने कहा कि हम 2 महत्वपूर्ण कारण, उसमें एक जो आज हमारे देश के सामने राजनीतिक चुनौती है वो। दूसरा कारण हमारे पार्टी के संशोधन में खासकर कमजोर वर्गों के लिए, दलितों के लिए, अल्पसंख्यक के लिए, युवाओं के लिए हमारे पार्टी के संविधान में ही हम इनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चिच कर रहे हैं। यही दो कारण है। इस वजह से हमने कांग्रेस प्रेसिडेंट को सदस्यों को मनोनयन का अधिकार दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्थान का प्रस्ताव
सब्जेक्ट कमेटी जिन नियमों और प्रावधानों पर मंजूरी देगी। उसमें जो महत्वपूर्ण है वह है कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को वर्किंग कमेटी में स्थान देना। यह संशोधन भी हम लाने वाले हैं। इस पर प्रीलिमिनरी में चर्चा होगी।