
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक लिखित सवाल के लिखित जवाब में बताया कि राज्य सरकार ने जन घोषणा पत्र 2018 को आत्मसात किया है। जन घोषणा पत्र के 36 घोषणाओं में से 17 घोषणाएं अपूर्ण हैं।
विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने जन घोषणा पत्र 2018 के संबंध में सवाल किया। उन्होंने पूछा था कि कितने वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया, कारण सहित बताएं। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 घोषणाएं अपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने घोषणाओं के पूर्ण नहीं होने के कारण भी बताए।