
0 आप कार्यालय के सामने पंजाब सरकार का फूंका पुतला
रायपुर। वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रायपुर में बुधवार को रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों का पंजाब सरकार के खिलाफ गुस्सा फूटा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आप कार्यालय के सामने पंजाब सरकार पुतला फूंका और नारेबाजी की।
अमृतपाल सिंह के समर्थन में उतरे लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमृतपाल पंजाब में नशे के खिलाफ काम कर रहा था। लेकिन ड्रग्स माफिया को सरंक्षण देने के लिए उसे फंसाया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने अमृतलाल को आतंकी घोषित करने का दावा किया है।
प्रशासन इस मामले को देख रहा हैः सीएम बघेल
अमृतपाल के समर्थन में रायपुर में निकाली गई रैली पर भूपेश बघेल ने कहा कि प्रशासन इस मामले को देख रहा है। आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है। जहां कांग्रेस मजबूत होती है। वहीं आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि नई सरकार के बनने के बाद पंजाब की स्थिति बिगड़ गई है। बहुत परेशानी झेलकर लोगोंं ने अपनी जान गंवाई है। कुर्बानी के बाद पंजाब शांत था। इस तरह की घटना को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।