Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 लोहरिया नदी में छुई मिट्टी की खुदाई के दौरान हुआ हादसा
0 मृतकों में 3 महिलाएं शामिल, कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखण्ड के ग्राम बंजारीडांड में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां नदी के पास छुई खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई, जिसमें दबकर 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं।  

जानकारी के मुताबिक, बंजारीडांड मौहारी पारा के लोहरिया नदी में मजदूर छुई मिट्‌टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्‌टी का बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया। माना जा रहा है कि अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं। फिलहाल जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं इसकी खबर फैलते ही बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन को करीब से देखा। ऐसा कहा जा रहा है कि हादसा शाम 6 बजे के आस-पास हुआ है।

मृतकों के शवों को जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये लोग खुद ही खुदाई के लिए यहां पहुंचे थे। इसी दौरान हादसा हो गया है।

इन लोगों की हुई मौत
1-पूजा, पिता रन सिंह गोंड निवासी पोंटेडांड 2- रामसुंदर पिता रामदास, निवासी पोंटेडांड 3- मनमति पति शिवकुमार गोंड निवासी गड़तर 4-मीरा बाई पति अमर सिंह निवासी गड़तर

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मदद के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां विकासखण्ड स्थित बंजारीडांड में हुए हादसे में मृतकजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं।  

5 महीने पहले 6 की मौत हुई
5 महीने पहले बस्तर जिले में स्थित एक छुई खदान धंसने से वहां काम कर रहे 6 मजदूरों की दबने से मौत हो गई थी। मृतकों में 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल थे। दो घायलों में एक 14 साल की लड़की भी शामिल थी। मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू टीम ने काफी देर तक मलबा हटाकर सर्चिंग अभियान चलाया था। मलबा हटाने के बाद वहां कोई और लोगों के नहीं दबे होने की पुष्टि होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद किया गया था।