Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 मुख्यमंत्री ने कर्नाटक की जीत का लड्डू खाया  

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक चुनाव में जीत का लड्‌डू खाया। रायपुर में हैलीपैड पर अन्य कार्यक्रमों में रवाना होने से पहले सीएम श्री बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कर्नाटक के नतीजों से साफ हुआ कि बजरंगबली कांग्रेस के साथ हैं, यह पीएम नरेंद्र मोदी की हार है। 

भूपेश बघेल ने कहा कि हिमालय से लेकर अब समुद्र तक कांग्रेस ने सफलता हासिल की है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है, लेकिन अब दक्षिण भारत भाजपा मुक्त हो रही है। भाजपा को पता था कि हारने वाले हैं, अब टीवी में जेपी नड्‌डा की तस्वीर दिख रही है। 

भाजपा के लाेग मोदी की जगह योगी-योगी करते थे, बुलडोजर की बात करने लगे थे। छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता अरुण साव को पता है कि प्रधानमंत्री मोदी का जादू खत्म हो गया है, इसलिए वो भी योगी और बुलडोजर की बात करने लगे। आज जो कामयाबी मिलने वाली है। इसके लिए मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कर्नाटक स्टेट लीडरशिप को बधाई देता हूं।

कर्नाटक की जनता ने जो फैसला दिया, इससे साफ है कि बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धार्मिक तौर पर वोटर्स को भड़काने का काम किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

जनता अब अपने मुद्दे पर वोट कर रही
सीएम बघेल ने कहा कि कर्नाटक में महंगाई, बेरोजगारी, 40 प्रतिशत कमीशन भ्रष्टाचार का बड़ा मुद्दा रहा। जनता अब अपने मुद्दों पर वोट डाल रही है, जो कि हिमाचल और कर्नाटक से साफ है। जनता रोजगार, महंगाई जैसे मामलों को समझती है। इसी का असर है कि कर्नाटक में जनता कांग्रेस के साथ है।

भारत जोड़ो यात्रा से दिख गए थे हालात
सीएम बघेल ने कहा कि कर्नाटक में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। मैं भारत जोड़ो यात्रा में था। उसी समय से लग गया था झुकाव कांग्रेस की ओर है। इस पूरे चुनाव में रणनीति एक हिस्सा है। इसमें घोषणा पत्र, कार्यकर्ताओं का उत्साह, ये सब मिलाकर जीत मिलती है। उसी का असर है। बड़ा राज्य जहां 224 सीटें और भाजपा की सरकार थी, इसे हमने छीना। हिमाचल को भी छीना। इस जीत के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

tranding