Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 अहिरवारा में भाजपा ने मारी बाजी, 198 पदों के लिए हुए थे उपचुनाव

रायपुर/दुर्ग/खरोरा/जांजगीर। प्रदेश के निकाय उपचुनाव में कांग्रेस को फिर बड़ी जीत मिली है। शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए। इसमें दुर्ग, खरोरा व चांपा में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की। वहीं अहिवारा में भाजपा ने बाजी मारी। प्रदेश के विभिन्न निकायों में कुल 198 पदों के लिए उपचुनाव हुए थे। 

रायपुर जिले के खरोरा नगर पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां वार्ड नंबर 13 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव हुआ था। जहां से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी समिश अग्रवा को 97 वोटों से हरा दिया है। इससे पहले इस वार्ड में 3 बार से भाजपा जीत करती रही थी। इस वजह से इसे भाजपा का अभेद किला कहा जाता था। मगर इस बार यहां से कांग्रेस ने बाजी मार ली। इस उपचुनाव में कुल 234 मत पड़े थे। जिसमें से भाजपा को 65, कांग्रेस को 162 मित मिले। बाकी के वोट अन्य और नोटा को पड़े। प्रदेश में 198 पदों के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई थी। जिसके परिणाम शुक्रवार को जारी किए गए हैं।

दुर्ग के कसारीडीह उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
दुर्ग नगर निगम के वार्ड 42 कसारीडीह में पार्षद पद के लिए हुए उप चुनाव में कांग्रेस की प्रीति गीते ने भारी मतों से जीत दर्ज की। इस चुनाव में प्रीति गीते को 1391 मत मिले। वहीं भाजपा की प्रत्याशी कांता साहू को मात्र 744 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में भाजपा के दुर्ग जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन इसके बाद भी उनके प्रत्याशी की जीत नहीं मिल पाई।

अहिवारा में भाजपा ने किया कब्जा 
वहीं दुर्ग जिले की अहरिवारा नगर पालिका परिषद के वार्ड 14 में हुए पार्षद उपचुनाव में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी मीनी जोशी ने यहां जीत दर्ज की। इस जीत से भाजपा नेताओं खुशी की लहर है। पूर्व विधायक सावला राम डाहिरे ने कहा कि इस जीत से साबित हो गया है कि जनता कांग्रेस का असली चेहरा जान चुकी है।

चांपा उपचुनाव में भी कांग्रेस की जीत
इधर, जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर पालिका परिषद में वार्ड नंबर 24 में भी उपचुनाव हुए। इस उपचुनाव कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने 113 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विद्याभूषण को हराया है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे से वोट की गिनती शुरू की गई। वार्ड नंबर 24 में कुल 1003 वोटर थे। इस बार 823 वोट पड़े थे। वोटों की गिनती 2 चरणों में की गई है।

खोंगापानी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी का निर्विरोध चुनाव
उधर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खोंगापानी नगर पंचायत में निर्विरोध चुनाव हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र कोल ने रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत के साथ ही भाजपा प्रत्याशी के वन विभाग में मानदेय लेने के दस्तावेज पेश किए थे। इस पर नगरपालिका अधिनियम के तहत भाजपा प्रत्याशी दुर्योधन सिंह का नामांकन खारिज कर दिया गया। इससे यहां कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र कोल का निर्विरोध चुनाव हो गया। इस कार्रवाई को लेकर भाजपा ने स्थानीय विधायक गुलाब कमरो पर साजिश करने का आरोप लगाया था।

537 प्रत्याशी मैदान में थे
मंगलवार को पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के 198 पद के लिए वोटिंग हुई थी। इसके लिए 537 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। बुधवार को बालोद के गुरुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई थी। जिसमें कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी।

tranding