Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 जितेंद्र शुक्ला को पर्यटन विभाग का एमडी बनाया गया

रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने 14 आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किया है। इसमें 2 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने विधानसभा चुनाव से पहले जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक बिलासपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे सौरभ कुमार को कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। इसी प्रकार कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का एमडी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सब के अलावा 2 नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए हैं। 2018 बैच की अफसर प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुमार को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।
आईएएस अमृत खलखो को समाज कल्याण विभाग के सचिव के साथ ही सचिव राज्यपाल बनाया गया है। अलरमेलमंगई डी. को श्रम विभाग का सचिव बनाया गया है।

अंकित आनंद को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव वित्त विभाग एवं पेंशन निराकरण समिति ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया गया है। यशवंत कुमार को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जनक प्रसाद पाठक को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भीम सिंह को श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। के.डी. कुंजाम को आयुक्त बिलासपुर संभाग बनाया गया है। 
रमेश कुमार शर्मा को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ नियंत्रक खाद्य एवं औषधी प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। चंदन संजय त्रिपाठी को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक कृषि एवं प्रभारी अधिकारी युवा मितान क्लब का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।