
0 स्टेट पुलिस सर्विस के 3 अधिकारी भी बदले गए
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें 2 आईपीएस और तीन स्टेट पुलिस सर्विस के अधिकारी हैं। प्रदेश के गृह विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।
आईपीएस बैंकर वैभव रमनलाल सिटी एसपी दुर्ग को एएसपी बीजापुर में पदस्थ किया गया। वहीं सिटी एसपी भिलाई निखिल अशोक कुमार राखेचा को एएसपी नारायणपुर बनाया गया है। वहीं राज्य पुलिस सेवा के सिटी एसपी कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी को सिटी एसपी भिलाई भेजा गया है। डीएसपी दुर्ग मणिशंकर चंद्रा को सिटी एसपी दुर्ग बनाया गया है। डीएसपी क्राइम कबीरधाम जिला शेर सिंह बंदे को डीएसपी पद पर पीएचक्यू नवा रायपुर भेजा गया है।